लाइव न्यूज़ :

Indian Railways: होली पर रेलवे ने दी खुशखबरी, जनरल टिकट पर कर सकेंगे यात्रा, जानें सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 1, 2022 15:45 IST

Indian Railways: रेलवे ने बिहार, उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारतीय को तोहफा दिया है। 1 मार्च से यह व्यवस्था चालू हो गई। 

Open in App
ठळक मुद्देद्वितीय श्रेणी व दिव्यांग बोगी को भी जोड़ा जा रहा है।लंबी दूरी सहित सभी ट्रेन में अनारक्षित बोगी लगाई जा रही है।  सभी टिकट काउंटर पर आसानी से पा सकते हैं।

Indian Railways: रेलवे ने कोरोना वायरस संकट के कारण निलंबित सामान्य श्रेणी की यात्री सेवाओं को फिर से शुरू करने की सोमवार को घोषणा की। कई ट्रेन 2 साल से नहीं चल रही थीं। कोरोना के कारण कई रेल में जनरल डिब्बे को बंद कर दिया गया था। द्वितीय श्रेणी व दिव्यांग बोगी को भी जोड़ा जा रहा है।

रेलवे ने बिहार, उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारतीय को तोहफा दिया है। 1 मार्च से यह व्यवस्था चालू हो गई। रेलवे से रोजाना लाखों लोग यात्रा करते हैं। रेलवे ने कहा कि जनरल टिकट लेने में कोई परेशानी नहीं होगी। सभी टिकट काउंटर पर आसानी से पा सकते हैं। लंबी दूरी सहित सभी ट्रेन में अनारक्षित बोगी लगाई जा रही है। 

रेलवे कोरोना महामारी के दौरान रेलगाड़ियों में भीड़ को रोकने के लिए पूरी तरह से आरक्षित 'विशेष ट्रेनें' चला रहा था, ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके। यहां तक ​​कि ज्यादातर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बों को भी आरक्षित कोच बना दिया गया था।

एक परिपत्र में कहा गया है, “नियमित ट्रेन नंबर के साथ पहले से ही बहाल की गई रेलगाड़ियों में, द्वितीय श्रेणी को महामारी के पहले की अवधि की तरह ही आवश्यकता के अनुसार आरक्षित या अनारक्षित रखा जाएगा।” रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि नियमित ट्रेन में, सामान्य डिब्बों को आरक्षित या अनारक्षित के तौर पर चिह्नित किया जाएगा।

टॅग्स :भारतीय रेलहोलीबिहारउत्तर प्रदेशझारखंडपश्चिम बंगालपटनालखनऊRailway Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया