लाइव न्यूज़ :

Indian Railway: पटना-नई दिल्ली राजधानी, अब लीजिए तेजस एक्सप्रेस का आनंद, जानिए खासियत, क्या-क्या है सुविधा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 1, 2021 21:50 IST

Indian Railway: रेलवे ने कहा कि ऊपरी बर्थ पर चढ़ने की व्यवस्था को सुविधाजनक बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसभी डिब्बों के मुख्य गेट गार्ड द्वारा केंद्रीकृत तरीके से नियंत्रित होंगे।प्रत्येक कोच में छह कैमरे लगे हैं जो लाइव रिकॉर्डिंग करते हैं।सभी डिब्बों में स्वचालित फायर अलार्म भी लगाया गया है।

Indian Railway: रेलवे ने कहा है यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं मुहैया कराने के लिए बुधवार से पटना-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में उन्नत तेजस रेक लगाए गए हैं।

राजेंद्र नगर टर्मिनल (पटना)-नयी दिल्ली ट्रेन विशेष तेजस प्रकार के स्मार्ट कोच के साथ चलने वाली दूसरी राजधानी एक्सप्रेस बन गयी है। रेलवे ने कहा कि स्मार्ट कोच का मकसद यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करना है। तेजस डिब्बों में हर यात्री के लिए मोबाइल फोन चार्जिंग पॉइंट मुहैया कराए गए हैं तथा हर बर्थ पर रीडिंग लाइट की भी सुविधा दी गयी है।

रेलवे ने कहा कि ऊपरी बर्थ पर चढ़ने की व्यवस्था को सुविधाजनक बनाया गया है। रेलवे ने कहा कि सभी डिब्बों के मुख्य गेट गार्ड द्वारा केंद्रीकृत तरीके से नियंत्रित होंगे। जब तक सभी गेट बंद नहीं हो जाते, ट्रेन आगे नहीं बढ़ेगी।

डिब्बों में यात्री सूचना और कोच कंप्यूटिंग यूनिट (पीआईसीसीयू) भी होगी। प्रत्येक कोच के अंदर दो एलसीडी स्क्रीन के साथ यात्री घोषणा और सूचना प्रणाली भी है जिसमें अगला स्टेशन, शेष दूरी, आगमन का अपेक्षित समय, सुरक्षा संबंधी संदेश जैसी यात्रा संबंधी जानकारी दी जाएगी।

प्रत्येक कोच में छह कैमरे लगे हैं जो लाइव रिकॉर्डिंग करते हैं। सभी डिब्बों में स्वचालित फायर अलार्म भी लगाया गया है। चिकित्सा या सुरक्षा आपात स्थिति के लिए आपातकालीन ‘टॉकबैक’ भी प्रदान किया गया है। 

टॅग्स :पटनादिल्लीभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए