लाइव न्यूज़ :

Indian Railway News: ट्रेन के गार्ड अब 'ट्रेन मैनेजर' कहलाएंगे, 17 वर्षों की मांग के बाद उपहार, जानें सुविधा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 15, 2022 21:08 IST

Indian Railway News: अधिकारियों ने कहा कि रेल कर्मचारी संघों की लंबे समय से मांग थी कि ट्रेन के सुरक्षित परिचालन के प्रभारी गार्ड के पदनाम में बदलाव किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देगार्ड को 'ट्रेन मैनेजर' के तौर पर नया नाम देने के निर्देश जारी किए हैं। सीनियर पैसेंजर गार्ड को 'सीनियर पैसेंजर ट्रेन मैनेजर' नाम दिया गया है। 2022 में नए साल पर तोहफा दिया गया है।

Indian Railway News: ट्रेन के गार्ड अब 'ट्रेन मैनेजर' कहलाएंगे। हालांकि, उनका कार्य और वेतनमान पहले जैसा ही रहेगा। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है। 17 साल के बाद उनकी मांग पूरी हुई है। 2022 में नए साल पर तोहफा दिया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि रेल कर्मचारी संघों की लंबे समय से मांग थी कि ट्रेन के सुरक्षित परिचालन के प्रभारी गार्ड के पदनाम में बदलाव किया जाए। रेलवे बोर्ड ने एक आदेश में गार्ड को 'ट्रेन मैनेजर' के तौर पर नया नाम देने के निर्देश जारी किए हैं। असिस्टेंट गार्ड को 'असिस्टेंट पैसेंजर ट्रेन मैनेजर' और सीनियर पैसेंजर गार्ड को 'सीनियर पैसेंजर ट्रेन मैनेजर' नाम दिया गया है। 

रेलवे की एनटीपीसी लेवल-2 परीक्षा के लिए सात लाख से अधिक अभ्यर्थियों का चयन

रेलवे ने शनिवार को बताया कि उसने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटगरी (एनटीपीसी) के 35,281 पदों के लिए सात लाख से अधिक अभ्यर्थियों का चयन किया है। एनटीपीसी लेवल-2 परीक्षा के लिए कुल 7,05,620 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। रेलवे की ओर से कहा गया कि प्रत्येक स्तर पर अभ्यर्थियों के चयन करने का काम अलग-अलग किया गया जो उनकी शैक्षिक योग्यता और विकल्पों पर आधारित है। प्रत्येक चरण के कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) के लिए प्रत्येक आरआरबी (रेलवे भर्ती बोर्ड) की रिक्तियों के मुकाबले 20 गुना अधिक अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।

यह भी बताया गया कि यदि कई अभ्यर्थियों ने कट-ऑफ पर समान अंक प्राप्त किए हैं, तो सभी को बुलाया गया है। दूसरे चरण की सीबीटी में प्राप्त मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को तीसरे चरण की परीक्षा के लिए चुना जाएगा, जिसमें रिक्तियों की संख्या के मुकाबले आठ गुना अभ्यर्थी बुलाए जाएंगे। अंतिम परिणाम में 35,281 रिक्तियों की सूची होगी।

रेलवे की ओर से बताया गया कि उच्च स्तर के पद के लिए चयनित उम्मीदवार को निचले स्तर के पद के दूसरे चरण के सीबीटी में उपस्थित होने से नहीं रोका जा सकता है। सीबीटी-2 परीक्षा इस साल 14 और 18 फरवरी को आयोजित की जाएगी। आरआरबी जनवरी 2022 के अंतिम सप्ताह तक सीबीटी-2 के लिए आरआरबी एनटीपीसी प्रवेश पत्र जारी कर सकता है।

टॅग्स :भारतीय रेलRailway MinistryAshwini Vaishnav
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप