लाइव न्यूज़ :

अंबाला छावनी से इंडियन ऑयल के डिपो को उना किया जाएगा स्थानांतरित

By भाषा | Updated: August 21, 2020 05:34 IST

डिपो को अंबाला छावनी से हटाये जाने को लेकर करीब 200 टैंकर चालकों ने तेल डिपो के पास विरोध प्रदर्शन किया और राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाये। उनकी मांग है कि डिपो को यहां से नहीं हटाया जाना चाहिए क्योंकि इससे उनकी आजीविका पर असर पड़ेगा। 

Open in App
ठळक मुद्देअंबाला छावनी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के डिपो को जल्दी ही हिमाचल प्रदेश के उना में स्थानांतरित किया जाएगा। इससे उनकी रोजी-रोटी पर असर पड़ेगा।

अम्बाला: हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने बृहस्पतिवार को कहा कि अंबाला छावनी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के डिपो को जल्दी ही हिमाचल प्रदेश के उना में स्थानांतरित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस संदर्भ में सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गयी हैं। हालांकि, डिपो को यहां से हटाये जाने का टैंकर चालक विरोध कर रहे हैं।

उनका कहना है कि इससे उनकी रोजी-रोटी पर असर पड़ेगा। विज ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि डिपो सघन आबादी वाले क्षेत्र में स्थित है। डिपो के पास कुछ आवासीय इलाके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि डिपो अंबाला छावनी में रेलवे ट्रैक और जीटी रोड के पास है।

मंत्री ने कहा, ‘‘चूंकि डिपो में बड़ी मात्रा में पेट्रोल और डीजल का भंडार होता है, इससे अप्रिय घटना की आशंका रहती है।’’ उल्लेखनीय है कि यहां से हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के विभिन्न भागों में पेट्रोल और डीजल के करीब 400 टैंकर की आपूर्ति की जाती है। यहां से तेल की आपूर्ति लेह और जम्मू कश्मीर के कुछ भागों को भी की जाती है।

इस बीच, डिपो को यहां से हटाये जाने को लेकर करीब 200 टैंकर चालकों ने तेल डिपो के पास विरोध प्रदर्शन किया और राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाये। उनकी मांग है कि डिपो को यहां से नहीं हटाया जाना चाहिए क्योंकि इससे उनकी आजीविका पर असर पड़ेगा। 

टॅग्स :हरियाणाअनिल विज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos