लाइव न्यूज़ :

गोवा में मिग-29K फाइटर एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में रहे कामयाब

By विनीत कुमार | Updated: November 16, 2019 12:48 IST

गोवा एयरपोर्ट सिविल और मिलिट्री एयरक्राफ्ट दोनों ही के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बताया जा रहा है कि जो विमान क्रैश हुआ है वह इस फाइटर जेट का ट्रेनर वर्जन था।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा में MiG-29K फाइटर एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ, दो पायलट थे सवारदोनों पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे, कैप्टन एम शिओखंड और लेफ्टिनेंट कमांडर दीपक यादव थे सवार

गोवा में एक मिग-29K फाइटर एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ये क्रैश हो गया। वैसे, इसमें सवार दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। बताया जा रहा है कि जो विमान क्रैश हुआ है वह इस फाइटर जेट का ट्रेनर वर्जन था। इस बारे में फिलहाल और जानकारी का इंतजार है। 

गोवा एयरपोर्ट सिविल और मिलिट्री एयरक्राफ्ट दोनों ही के लिए इस्तेमाल किया जाता है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार नेवी के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधावल ने बताया, 'MiG-29K ट्रेनर एयरक्राफ्ट के इंजन में पहले आग लगी। इसमें पायलट कैप्टन एम शिओखंड और लेफ्टिनेंट कमांडर दीपक यादव सवार थे जो सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे।'

भारतीय नौसेना की ओर से साथ ही कहा गया, 'मिग-29 ट्रेनर एयरक्राफ्ट ने गोवा में तटीय क्षेत्र से उड़ान भरी थी। उड़ान के ऊपर जाने के दौरान ही एक पक्षी उससे टकराया जिससे दाएं इंजन में आग लग गई। इसके बाद दोनों पायलय बाहर निकल आये और सुरक्षित हैं। एयरक्राफ्ट खाली और सुरक्षित जगह पर क्रैश हुआ। किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। अभी जानकारी का इंतजार है।' 

टॅग्स :गोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी