लाइव न्यूज़ :

आईटीओ बैराज के जाम गेट खोलने के लिए नौसेना की टीम ने संभाला मोर्चा, दोषारोपण की राजनीति भी जारी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 15, 2023 13:20 IST

नौसेना की विशेषज्ञ टीम और गोताखोर पानी में उतरकर बंद पड़े 4 गेट खोलने की जुगत में जुट गए हैं। जितनी जल्दी यह टीम बंद पड़े 4 गेट खोलने में सफल होगी उतनी जल्दी जल्दी दिल्ली को राहत मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देआईटीओ बैराज के जाम गेट खोलने के लिए नौसेना की मदद ली जा रही हैविशेषज्ञ टीम और गोताखोर पानी में उतरकर बंद पड़े 4 गेट खोलने के लिए जुटे20 घंटे की मशक्कत के बाद एक गेट खोलने में कामयाब हुई थी सेनी की टीम

नई दिल्ली: राजधानी में यमुना नदी का जल स्तर, जिससे दिल्ली दो दिनों से अधिक समय तक जलमग्न रही, धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है। यमुना के पानी से दिल्ली के कई इलाके डूब चुके हैं। पानी को निकालने के सबसे जरूरी है कि आईटीओ बैराज के 5 जाम गेट खोल दिए जाएं जिससे आम जनता को थोड़ी राहत मिले। लेकिन सालों से बंद पड़े ये गेट इतने जाम हो चुके थे कि लाख कोशिशों के बाद भी सेना की टीम केवल एक गेट खोल पाई।

अब बाकि गेट खोलने के लिए नौसेना की मदद ली जा रही है। नौसेना की विशेषज्ञ टीम और गोताखोर पानी में उतरकर बंद पड़े 4 गेट खोलने की जुगत में जुट गए हैं। जितनी जल्दी यह टीम बंद पड़े 4 गेट खोलने में सफल होगी उतनी जल्दी जल्दी दिल्ली को राहत मिलेगी। इससे पहले लगातार 20 घंटे की मशक्कत के बाद एक गेट खोलने में कामयाब हुई सेनी की टीम को  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने धन्यवाद दिया।

केजरीवाल ने कहा कि क़रीब 20 घंटों की बिना रुके मेहनत के बाद आईटीओ बैराज का पहला जाम हुआ गेट खोल दिया गया है। गोताखोर टीम ने पानी के नीचे से सिल्ट कंप्रेसर द्वारा निकाली, फिर हाईड्रा क्रेन से गेट को खींचा गया। जल्द ही पांचों गेट खोल दिए जाएंगे।

बता दें कि आईटीओ ब्रिज बैराज के 32 गेट हैं, जिसे हरियाणा सरकार संचालित किया जाता है। इनमें से पांच गेट बंद हैं, जिससे पानी की निकासी बाधित हो रही है। हालांकि इस बीच एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है। 

दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए कहा,  "दिल्ली को जानबूझकर डुबाया गया, हथिनीकुंड बैराज से अतिरिक्त पानी केवल दिल्ली भेजा गया। हथिनीकुंड बैराज से केवल दिल्ली के लिए पानी छोड़ा गया जबकि पश्चिमी नहर के लिए कोई पानी नहीं छोड़ा गया। सुप्रीम कोर्ट समेत दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण संस्थागत इमारतों को डुबाने की साजिश थी।"

टॅग्स :दिल्लीबाढ़अरविंद केजरीवालभारतीय नौसेनाभारतीय सेनाहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील