दिल्ली चुनाव: सालों बाद शीला दीक्षित के बिना वोट डालने पहुंचीं सोनिया गांधी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 8, 2020 12:12 PM2020-02-08T12:12:00+5:302020-02-08T12:19:44+5:30

दिल्ली में 1.47 करोड़ लोग मताधिकार करने योग्य हैं जो 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे शुरु हुए मतदान के पहले घंटे में 3.66 प्रतिशत मतदान हुआ।

Indian National Congress president sonia gandhi votes first time without sheila dixit | दिल्ली चुनाव: सालों बाद शीला दीक्षित के बिना वोट डालने पहुंचीं सोनिया गांधी

शीला दीक्षित के साथ सोनिया गांधी।

Highlightsकांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए मतदान किया। लोग ठंड की परवाह किए बगैर शनिवार को सुबह-सुबह मतदान केंद्रों के बाहर कतारों में खड़े नजर आए।

दिल्ली में विधानसभा सीटों के लिए सुबह से ही वोटिंग जारी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए मतदान किया। सोनिया गांधी ने निर्माण भवन मतदान केंद्र पर वोट डाला। वह बीमार चल रहीं थी और इसी हफ्ते उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। मतदान के लिए जाते वक्त उनके साथ उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद थीं। 

राहुल गांधी ने औरंगजेब लेन स्थित एनपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया। कई सालों बाद सोनिया गांधी बूथ पर शीला दीक्षित के बिना वोट डालने पहुंचीं। पिछले साल ही शीला दीक्षित का निधन हो गया था। दिल्ली में 1.47 करोड़ लोग मताधिकार करने योग्य हैं जो 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे शुरु हुए मतदान के पहले घंटे में 3.66 प्रतिशत मतदान हुआ।

वहीं मतदान शुरू होने से कुछ मिनट पहले केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''वोट डालने जरूर जाइये। सभी महिलाओं से खास अपील- जैसे आप घर की जिम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर है।''

एक अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे खत्म होगा। लोग ठंड की परवाह किए बगैर शनिवार को सुबह-सुबह मतदान केंद्रों के बाहर कतारों में खड़े नजर आए। बता दें कि शनिवार को होने वाली इस वोटिंग का रिजल्ट मंगलवार (11) फरवरी को घोषित होगा। 
 

Web Title: Indian National Congress president sonia gandhi votes first time without sheila dixit

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे