लाइव न्यूज़ :

बटला हाउस एनकाउंटर के बाद से फरार IM का आतंकी जुनैद अरेस्ट, 15 लाख का था इनामी

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 14, 2018 15:40 IST

जुनैद बटला हाउस एनकाउंटर के बाद से ही फरार था। पुलिस ने जुनैद के साथ ही भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद की है। इस पर 15 लाख रुपए का इनाम भी था।

Open in App

नई दिल्ली, 14 फरवरी। दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंडियन मुजाहिद्दीन के एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जिस आतंकी को गिरफ्तार किया है उसका नाम आरिज खान इलियास जुनैद है और वह बटला हाउस एनकाउंटर में आरोपी है। इसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने धर दबोचा है, जिसकी काफी समय से तलाश की जा रही थी। 

जुनैद बटला हाउस एनकाउंटर के बाद से ही फरार था। पुलिस ने जुनैद के साथ ही भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद की है। इस पर 15 लाख रुपए का इनाम भी था। जुनैद का नाम दिल्ली समेत देश भर के 5 से भी ज्यादा बम धमाकों में रहा है। बताया जाता है कि बाटला हाउस एनकाउंटर के दौरान जुनैद एक बिल्डिंग में मौजूद था। उसके साथ चारों आतंकी भी थे। इसने वहां से आतंकियों को भगाने में मुख्य भूमिका निभाई थी।  

आपको बता दें, 13 सितंबर 2008 को दिल्ली के करोल बाग, कनाट प्लेस, इंडिया गेट व ग्रेटर कैलाश में सीरियल बम धमाके हुए थे। इन बम धमाकों में 26 लोग मारे गए थे, जबकि 133 घायल हो गए थे। दिल्ली पुलिस ने जांच में पाया था कि बम ब्लास्ट को आतंकी गुट इंडियन मुजाहिदीन ने अंजाम दिया है। घटना के 6 दिन बाद 19 सितंबर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि इंडियन मुजाहिदीन के पांच आतंकी बटला हाउस स्थित एक मकान में मौजूद हैं।

सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा की अगुवाई में सात सदस्यीय टीम जब छापा मारने पहुंची तो मकान संख्या एल-18 के प्रथम तल पर बने फ्लैट में मौजूद पांच आतंकियों ने पुलिसकर्मियों पर गोली चलानी शुरू कर दी थी, जिसमें इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

वहीं, जवाबी फायरिंग में पुलिस ने दो आतंकी आतिफ अमीन और मोहम्मद साजिद को मार गिराया था, जबकि दो आतंकी मोहम्मद सैफ और जीशान को गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन, एक आतंकी भागने में सफल रहा था। एनकाउंटर में घायल इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा की इलाज के दौरान मौत गई थी। इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दिल्ली पुलिस को क्लीन चिट दे दी थी।

टॅग्स :आतंकवादीदिल्ली पुलिसदिल्ली समाचारदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos