लाइव न्यूज़ :

एयर स्ट्राइक के अगले दिन क्रैश हुआ था वायुसेना का हेलिकॉप्टर, भारतीय मिसाइल से हादसे का शक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2019 19:07 IST

वायुसेना के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया है कि जांच जवानों के दोषपूर्ण पाए जाने पर उनके खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्यवाही शुरू करने से पीछे नहीं हटेंगे। जांच इस पहलू को भी सामने रखकर हो रही है कि भविष्य ऐसी किसी घटना से कैसे बचाव किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय मिसाइल से Mi17 V5 हेलीकॉप्टर के क्रैश होने का शक जवानों के दोषी पाए जाने पर की जाएगी कोर्ट मार्शल की कार्रवाई: सूत्र

बीती 27 फरवरी को श्रीनगर के करीब बडगाम में भारतीय वायुसेना का एक हेलिकॉप्टर Mi17 V5 क्रैश हो गया था, जांचकर्ताओं का कहना है कि इस हादसे से थोड़ी देर पहले एक इंडियन एयर डिफेंस मिसाइल दागी गई थी। हेलिकॉप्टर क्रैश होने से वायुसेना के 6 जवान शहीद हो गए थे और एक नागरिक की भी मौत हो गई थी। इस मामले में आखिरी दौर की जांच हो रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना के पहले आईएफएफ (पहचान, मित्र या दुश्मन) सिस्टम चालू किया गया था या नहीं, आखिर किस वजह से हादसा हुआ।

ईटी के मुताबिक वायुसेना के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया है कि जांच में जवानों के दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्यवाही शुरू करने से पीछे नहीं हटा जाएगा। जांच इस पहलू को भी सामने रखकर हो रही है कि भविष्य में ऐसी किसी घटना से कैसे बचाव किया जाए।

सूत्रों के मुताबिक इजराइली मूल की मिसाइल जम्मू-कश्मीर पर एक हवाई रक्षा चेतावनी जारी होने के बाद सक्रिय हुई थी क्योंकि 27 फरवरी की सुबह सीमा पर 25 से ज्यादा पाकिस्तानी वायु सेना के जेट विमानों का पता चला था।

अलर्ट के अनुसार संकेत दिया गया था कि पाकिस्तानी जेट भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले के लिए सीमा का उल्लंघन करने की कोशिश कर सकते हैं। 

बता दें कि 27 फरवरी को वायुसेना का हेलिकॉप्टर उस वक्त क्रैश हो गया था जब पाकिस्तान ने बालाकोट में भारत की एयर स्ट्राइक के जवाब में भारतीय वायुसीमा में अपने विमान दाखिल किए थे। हालांकि, भारतीय वायुसेना ने इस दुर्घटना को पाक विमान के खिलाफ कार्रवाई से अलग बताया था और पाकिस्तान ने भी अपने आधिकारिक बयान में इसका संबंध उसकी कार्रवाई से जुड़ा होने से इनकार किया था।

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपुलवामा आतंकी हमलापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह