लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त को पुलवामा हमले पर चर्चा के लिए बुलाया गया दिल्ली, कल पहुंचेंगे भारत

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 15, 2019 16:28 IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में अब तक 49 जवानों के शहीद हुए हैं।  इस आतंकवादी हमले में 40 से ज्यादा जवान घायल हुए हुए हैं। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के बाद सूत्रों ने बताया है कि पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को पुलवामा हमले के संदर्भ में विचार-विमर्श के लिए दिल्ली बुलाया गया है। अधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टी नहीं हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के अनुसार खबर दी है। 14 फरवरी को हुए जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में अब-तक 49 जवानों के शहीद हुए हैं। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया 15 फरवरी की रात पाकिस्तान से निकल जाएंगे और कल (16 फरवरी) को भारत आ जाएंगे। उससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायुक्त को तलब करके जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा था। पाकिस्तान के उच्चायुक्त सोहैल महमूद ने विदेश मंत्रालय में भारत के विदेश सचिव विजय गोखले से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायुक्त को समन भेजा था। 

विदेश सचिव ने कह दिया है कि पाकिस्तान को जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ त्वरित तथा दिखने वाली कार्रवाई करनी होगी, और उसे तुरंत आतंकवाद से जुड़े गुटों और लोगों को अपनी धरती से काम करने देना बंद करना होगा। उन्होंने गुरुवार को पाकिेस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान को भी खारिज कर दिया है। 

पुलवामा आतंकवादी हमला के बाद भारत ने पाकिस्तान से सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र का दर्जा लिया वापस 

पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले के बाद भारत ने बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान को दिया गया सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र का दर्जा वापस ले लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीएस) की शुक्रवार को हुई बैठक में यह फैसला किया गया।

गुरुवार की दोपहर कश्मीर में अब-तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला 

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में अब तक 49 जवानों के शहीद हुए हैं।  इस आतंकवादी हमले में 40 से ज्यादा जवान घायल हुए हुए हैं। शहीदों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सीआरपीएफ की बसों पर आतंकवादियों ने निशाना बनाया और उन्हें आईईडी से उड़ा दिया।(पीटीआई इनपुट के साथ)

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया