लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए नए नियम जल्द, 72 घंटे में होगा भ्रामक सामग्री देने वाले का होगा पर्दाफाश

By संतोष ठाकुर | Updated: June 21, 2019 09:11 IST

नए नियमों के तहत सोशल मीडिया साइट या सर्च इंजन गूगल व अन्य के लिए अनिवार्य होगा कि सरकार की ओर से सूचना मिलने के बाद वह फेक न्यूज या भ्रामक सामग्री देने वाले की पहचान 72 घंटे के अंदर बताए.

Open in App

फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप्प जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और सर्च इंजन गूगल के साथ ही इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों के लिए नए नियम जल्द लाने की तैयारी है. इसका उद्देश्य सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के साथ ही फेक न्यूज और उत्तेजना फैलाने वाले संदेशों पर प्रभावी रोक लगाना है.नए नियम वर्ष 2011 के नियमों का स्थान लेंगे. ऐसे समय में जब अमेरिका के साथ सरकार की ट्रेड असंतुलन और एच1बी वीजा को लेकर रस्साकशी चल रही है. इसकी वजह यह है कि सोशल मीडिया कंपनियां, सर्च इंजन गूगल आदि सभी अमेरिकी कंपनी हैं और फिलहाल भारत में इनकी कानूनी कोई उतरदायित्व या जिम्मेदारी नहीं है.जब नए नियम लागू होंगे तो ये सभी भारतीय कानून के दायरे में आ जाएंगे. एक अधिकारी ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद का कार्यलय इस पर अंतिम स्तर की कार्यवाही और समीक्षा कर रहा है. जिसके उपरांत इसे अधिसूचित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.नए नियमों के तहत सोशल मीडिया साइट या सर्च इंजन गूगल व अन्य के लिए अनिवार्य होगा कि सरकार की ओर से सूचना मिलने के बाद वह फेक न्यूज या भ्रामक सामग्री देने वाले की पहचान 72 घंटे के अंदर बताए.

टॅग्स :सोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों