लाइव न्यूज़ :

VIDEO: अफगानिस्तान में फंसे 11 नेपाली नागरिकों को भारतीय सेना ने किया रेस्क्यू, दिल्ली पहुंचे तो छलकें आंसू, कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2021 19:01 IST

तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए भारत बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है. इस दौरान गुरूवार को भारतीय वायुसेना का विमान काबुल से 24 भारतीयों और 11 नेपाली नागरिकों को लेकर दिल्ली पहुंचा. 

Open in App

तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए भारत बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है. इस दौरान गुरूवार को भारतीय वायुसेना का विमान काबुल से 24 भारतीयों और 11 नेपाली नागरिकों को लेकर दिल्ली पहुंचा. 

काबुल से सकुशल लौटने पर इन लोगों ने राहत की सांस ली. भारतीय वायुसेना के विमान से काबुल से दिल्ली लौटे शिव नाम के नेपाली नागरिक भारत का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि भारतीय दूतावास और भारत सरकार ने हमें सकुशल बचाकर दिल्ली लाया है. हम उनके बहुत आभारी हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि शुक्रिया अदा करने वाला शख्स बोलते-बोलते भावुक हो जाता है और उसकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़ते हैं. 

बता दें कि भारत सरकार अफगानिस्तान में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन देवी शक्ति चला रही है. इस दौरान न सिर्फ भारतीयों बल्की अन्‍य नागरिकों को भी काबुल से रेस्क्यू किया जा रहा है. 

वहीं इससे पहले विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि, अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 24 भारतीय और 11 नेपाली नागरिकों को रेस्क्यू कर भारतीय वायु सेना का विमान उड़ान भर चुका है. ये विमान अभी रास्ते में है और कुछ ही देर में दिल्ली पहुंचेगा.

बता दें कि बीती 15 अगस्त को तालिबान ने अफगानिस्तान पर अपने कब्जे की घोषणा कर दी थी. इसके बाद राजधानी काबुल हालात बिगड़ गए जिसे देखते हुए भारत ने  ऑपरेशन ‘देवी शक्ति’ शुरू किया और वहां फंसे नागरिकों को रेस्क्यू किया. भारत इस मिशन के तहत अब तक 800 से अधिक लोगों अफगानिस्तान से सकुशल रेस्क्यू कर चुका है.

 

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानइंडियन एयर फोर्सनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील