लाइव न्यूज़ :

क्या जी20 के दौरान ट्रूडो के विमान में भरा था कोकीन! जानिए भारतीय राजनयिक के दावों का सच

By अंजली चौहान | Updated: September 26, 2023 12:20 IST

उन्होंने दावा किया कि खोजी कुत्तों ने ट्रूडो के विमान में कोकीन का पता लगाया और सुझाव दिया कि ट्रूडो के व्यवहार से संकेत मिलता है कि वह "घबराए हुए" थे और खुद को "कैनेडियन रेम्बो" के रूप में चित्रित करने की कोशिश कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय राजनयिक ने कनाडाई पीएम को लेकर किया बड़ा दावा दीपक वोहरा ने कहा कि ट्रूडो जी20 के दौरान कोकीन लेकर आए थेदावा है कि उनके विमान में कोकीन भरा हुआ था

नई दिल्ली: कनाडा और भारत के बीच बढ़ते विवाद के बीच इस चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। भारतीय पूर्व राजनयिक दीपक वोहरा ने बड़ा दावा करते हुए कनाडाई पीएम ट्रूडो पर संगीन आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा, "जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत आए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो  के विमान में कोकीन भरा हुआ था और कनाडाई नेता दो दिनों तक अपने कमरे से बाहर नहीं आए।

इस सनसनीखेज दावे के सामने आने के बाद कनाडा और भारत के रिश्तों में एक ओर विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय राजनयिक ने कहा कि खोजी कुत्तों ने ट्रूडो के विमान में कोकीन का पता लगाया और सुझाव दिया कि ट्रूडो के व्यवहार से संकेत मिलता है कि वह "घबराए हुए" थे और खुद को "कैनेडियन रेम्बो" के रूप में चित्रित करने की कोशिश कर रहे थे।

दरअसल, दीपक वोहरा के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक टीवी डीबेट शो का है जहां उनके दावों ने सभी को चौंका कर रख दिया है। वीडियो में वोहरा को कहते हुए सुना जा सकता है कि क्या ट्रूडो के पास मस्तिष्क है और उन्होंने उन्हें छोटा शिशु कहा। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पत्नी ने दिल्ली हवाई अड्डे पर आगमन पर ट्रूडो को परेशान देखा था।

बता दें कि दिल्ली में आयोजित हुए जी20 शिखर सम्मेलन में दुनिया के कई देश रात के खाने के लिए एक साथ एक मेज पर पहुंचे थे। हालांकि, इस डिनर पार्टी में कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो गायब रहे। 

गौरतलब है कि वोहरा पहले भी विवादास्पद बयान दे चुके हैं, जिसमें राष्ट्रीय टेलीविजन पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को "पिंग पोंग टिंग लिंग टिंग लिंग" कहना भी शामिल है।

इसके अतिरिक्त, 2007 से 2009 तक सूडान में राजदूत के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान "वित्तीय गड़बड़ी" से संबंधित एक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा उनकी जांच की जा रही है।

अपने विवादास्पद इतिहास के बावजूद, वोहरा को अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर टिप्पणी करने के लिए आमंत्रित किया गया है। और हाल के सप्ताहों में कनाडा के साथ भारत के संबंधों पर चर्चा करने के लिए विभिन्न भारतीय मीडिया चैनलों पर दिखाई दिए हैं।

टॅग्स :जस्टिन ट्रूडोभारतकनाडाजी20
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले