लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना का जवान हिज्बुल मुजाहिद्दीन में हुआ शामिल, अप्रैल के शुरुआत से था गायब 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 16, 2018 18:43 IST

पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि वह सेना की जम्मू कश्मीर लाइट इन्फैंट्री (जेएकेएलआई) इकाई में पदस्थापित था। वह रविवार को समूह में शामिल हुआ। 

Open in App

श्रीनगर, 16 अप्रैल: जम्मू-कश्मीर से चौंका देने वाली खबर सामने आई है, जहां दक्षिण कश्मीर से इस महीने की शुरुआत में लापता हुआ सेना का एक जवान आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन में शामिल हो गया है। यह जानकारी यहां के पुलिस अधिकारियों ने दी है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि वह सेना की जम्मू कश्मीर लाइट इन्फैंट्री (जेएकेएलआई) इकाई में पदस्थापित था। वह रविवार को समूह में शामिल हुआ। 

अधिकारी ने बताया कि मीर शोपियां से लापता हो गया था। वह दो स्थानीय लोगों के साथ समूह में शामिल हुआ। वे दो लोग भी लापता थे। हालांकि सेना का कहना है कि वह 'लापता' है और किसी आतंकवादी संगठन में उसके शामिल होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, पुलिस के अनुसार मीर झारखंड में तैनात था और इसको लेकर वह नाखुश था।

कहा जा रहा है कि अगर सेना का जवान हिज्बुल मुजाहिद्दीन में शामिल हो गया है तो सेना से जुड़ी कई सूचनाएं लीक भी हो सकती हैं। हालांकि इस मामले को लेकर अभी सेना की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

आपको बता दें कि दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के कंगन इलाके में पिछले दिनों सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था। जिसकी पहचान मुसाविर हसन वानी के रूप में हुई। वह बीटेक का छात्र था। उसका आतंकी हिजबुल से संपर्क बताया गया। वहीं,  अप्रैल महीने की शुरुआत नें अनंतनाग और शोपियां जिलों में आतंकवादी संगठनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई थी, जिसमें तीन आतंकवाद निरोधक अभियानों में 12 आतंकवादियों को मार गिराया गया था। हालांकि इस अभियान में सेना के तीन जवान शहीद हो गए थे और चार आम लोगों को भी जान गंवानी पड़ी थी। 

गौरतलब है कि 2017 में सुरक्षाबलों ने घाटी में 206 आतंकियों को ढेर किया है। साथ ही 75 युवाओं को वापस मुख्यधारा में लाकर खड़ा किया है। ये वो युवक थे, जो या तो आतंक के साथ जुड़ चुके थे या फिर जुड़ने वाले थे। सीजफायर उल्लंघन और आतंकियों से मुठभेड़ में भी जवानों की शहादत बढ़ी है।(इनपुट-भाषा)

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos