लाइव न्यूज़ :

पुलवामा आतंकी हमले का भारतीय वायु सेना ने लिया बदला, ट्विटर पर आए ऐसे रिएक्शन्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2019 18:57 IST

भारतीय वायुसेना की ओर से 12 मिराज विमानों ने एलओसी पार कर करीब 1000 किलो बम गिराते हुए कई आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है।

Open in App

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से लगातार भारतीय जवानों की शहादत का बदला लेने की मांग उठ रही थी। इसी बीच भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में आधी रात को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देकर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को सच्ची श्रद्धांजली दी है। सूत्रों के अनुसार भारतीय वायुसेना की ओर से 12 मिराज विमानों ने LoC पार कर करीब 1000 किलो बम गिराते हुए कई आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। सबसे पहले बात करते हैं इंडियन आर्मी की

इंडियन आर्मी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर रामधारी सिंह दिनकर की एक कविता ट्वीट करते हुए लिखा है...

'क्षमाशील हो रिपु-समक्षतुम हुए विनीत जितना ही,दुष्ट कौरवों ने तुमकोकायर समझा उतना ही।सच पूछो, तो शर में हीबसती है दीप्ति विनय की,सन्धि-वचन संपूज्य उसी का जिसमें शक्ति विजय की।पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने आज सुबह ट्वीट कर कहा, "भारतीय वायुसेना ने मुजफ्फराबाद सेक्टर में घुसपैठ की है। पाकिस्तानी वायु सेना की तरफ से समय पर प्रभावी कार्रवाई की गई, जिसके बाद वो भागने लगे। उन्होंने भागते हुए बालाकोट के पास कुछ बम भी गिराए। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।"बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि मैं भारत की जाबांज सेना को उनकी बहादुरी और वीरता के लिए बधाई देता हूँ और उन्हें सलाम करता हूँ। आज की कार्रवाई ने यह पुनः साबित किया है कि प्रधानमंत्री श्री  @narendramodi जी के मजबूत और निर्णायक नेतृत्व में भारत सुरक्षित है।राहुल गांधी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा है... मैं इंडियन एयर फोर्स के सभी पायलेट्स को सल्यूट करता हूं।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय वायु सेना के पायलटों की सराहना करते एक ट्वीट में कहा, ‘‘मैं भारतीय वायु सेना के पायलटों की बहादुरी को सलाम करता हूं जिन्होंने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बना कर हमें गौरवान्वित किया है।’’पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पाकिस्तान पर हवाई हमला करने के लिए भारतीय वायु सेना की सराहना की। ममता ने ट्वीट किया, ‘‘आईएएफ का मतलब भारत के अद्भुत लड़ाके (इंडिया’ज अमेजिंग फाइटर्स) भी हैं। जय हिन्द।’’

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो