लाइव न्यूज़ :

लद्दाख की दिशा में तीन हवाई ठिकानों पर चीन अभी भी तैनात, बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा: वायुसेना प्रमुख

By विशाल कुमार | Updated: October 6, 2021 07:56 IST

वायुसेना दिवस से पहले नए वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने अपने पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बुनियादी ढांचे के कारण चीन की तैनातियों में बदलाव आ सकता है लेकिन इससे वायुसेना को ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा.

Open in App
ठळक मुद्देवायुसेना प्रमुख ने कहा कि तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में पीएलएएएफ द्वारा हवाई क्षेत्रों के विकास पर चौधरी ने कहा कि हालांकि कठोर विमान आश्रयों का निर्माण किया जा रहा है.अधिक ऊंचाई वाले हवाई क्षेत्रों से नियमित मिशन शुरू करने की चीन की क्षमता उनके लिए एक कमजोर क्षेत्र बना रहेगा.पाकिस्तान या चीन पर किसी तरह की कार्रवाई किए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी काम सौंपा जाएगा वो उसके लिए तैयार हैं.

नई दिल्ली:लद्दाख से लगी सीमा पर दोनों देशों के बीच पीछे हटने के लिए चल रही चर्चा के बीच चीनी बुनियादी ढांचे का विकास बहुत तेज गति से हो रहा है और चीनी वायुसेना (पीएलएएएफ) अभी भी लद्दाख की दिशा में तीन हवाई ठिकानों पर तैनात है.

यह बात दोतरफा खतरों का सामना करने में सक्षम होने की बात दोहराते हुए भारतीय वायुसेना के एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने मंगलवार को कही.

वायुसेना दिवस से पहले नए वायुसेना प्रमुख ने अपने पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बुनियादी ढांचे के कारण चीन की तैनातियों में बदलाव आ सकता है लेकिन इससे वायुसेना को ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा.

यह पूछे जाने पर कि पाकिस्तान और चीन भारत की सीमाओं के करीब हवाई क्षेत्र विकसित कर रहे हैं, चौधरी ने कहा कि हमें इससे ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है. अभी वे छोटे स्ट्रिप्स हैं जो कुछ हेलीकॉप्टरों को ले जाने में सक्षम हैं. उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान सीमा के पास की हवाई पट्टियां उस क्षेत्र की जरूरतें पूरी करती हैं.

तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में पीएलएएएफ द्वारा हवाई क्षेत्रों के विकास पर चौधरी ने कहा कि हालांकि कठोर विमान आश्रयों का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन अधिक ऊंचाई वाले हवाई क्षेत्रों से नियमित मिशन शुरू करने की चीन की क्षमता उनके लिए एक कमजोर क्षेत्र बना रहेगा.

पाकिस्तान या चीन पर किसी तरह की कार्रवाई किए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी काम सौंपा जाएगा वो उसके लिए तैयार हैं.

वायुसेना में 42 स्क्वैड्रन होने के बारे में भी पूछे जाने पर उन्होंने अगले 15 सालों तक ऐसा न होने की बात की और कहा कि अगले दशक तक 35 स्क्वैड्रन होंगे.

टॅग्स :चीनइंडियन एयर फोर्सIAFभारतीय वायुसेना स्ट्राइकलद्दाखपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो