लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में वायु सेना का विमान क्रैश, पैराशूट के सहारे जमीन पर उतरा पायलट, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: October 21, 2021 11:58 IST

मध्य प्रदेश के भिंड में गुरुवार सुबह भारतीय वायु सेना का एक विमान क्रैश हो गया। पायलट को चोटें आई हैं पर वह सुरक्षित है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय वायु सेना का मिराज 2000 विमान मध्य प्रदेश के भिंड में क्रैश।पायलट की जान बची, पैराशूट के सहारे आसमान से जमीन पर सुरक्षित उतरा पायलट।हादसे की वजह के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

भोपाल: भारतीय वायु सेना का एक विमान गुरुवार सुबह क्रैश हो गया। ये हादसा प्रदेश के भिंड जिले में हुआ। इस हादसे में पायलट को चोट आई है पर वह सुरक्षित है। भिंड के एसपी मनोज कुमार सिंह ने ये जानकारी दी। हादसे की वजह के बारे में जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

क्रैश हुआ विमान भारतीय वायु सेना का ट्रेनर जेट विमान था। पायलट समय रहते विमान से बाहर आ गया था। सामने आई कुछ तस्वीरों में विमान के मलबे नजर आ रहे हैं।

हादसा भिंड से करीब 6 किलोमीटर दूर मनकाबाद के खाली पड़े एक खेत में हुआ। घटना के बाद गांव वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। साथ ही दुर्घटना सूचना वायु सेना के अधिकारियों तक भी भेजी गई है।

भारतीय वायु सेना की ओर से भी इस हादसे के संबंध में बयान जारी किया गया है। वायु सेना की ओर से ट्वीट किया गया, 'IAF के मिराज 2000 विमान में आज सुबह केंद्रीय क्षेत्र में एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।'

इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें पायलट पैराशूट के सहारे जमीन पर सुरक्षित उतरता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों ने ये वीडियो मोबाइल से बनाया है जो अब वायरल हो रहा है।

टॅग्स :विमान दुर्घटनाइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे