लाइव न्यूज़ :

विमान AN-32 का मलबा मिलने के बाद वायुसेना ने कहा- घने जंगल की वजह से पहुंचने में हो रही है देरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2019 20:36 IST

AN-32 विमान सोमवार (3 जून) को अरुणाचल प्रदेश के मेंचुका के पास लापता हो गया था इस विमान में क्रू मेंबर सहित 13 लोग सवार थे। विमान ने दोपहर 12.25 बजे जोरहाट से उड़ान भरी थी लेकिन दोपहर 1 बजे के बाद से विमान से कोई संपर्क नहीं हो पाया था।

Open in App

आठ दिन पहले लापता हुए भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान का मलबा मंगलवार (11 जून) को अरुणाचल प्रदेश में लिपो से 16 किलोमीटर उत्तर में मिला। यह विमान असम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद लापता हो गया था। विमान में 13 लोग सवार थे। वायुसेना का कहना है कि विमान में सवार लोगों के बारे में पता लगाने की कोशिश जारी है। असम से जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के मेचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड के लिए उड़ान भरने वाले रूसी मूल के एएन-32 विमान का संपर्क तीन जून की दोपहर को टूट गया था। 

वायुसेना ने एक बयान में कहा, 'खोज अभियान में जुटे वायुसेना एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने आज (मंगलवार) टाटो के उत्तरपूर्व और लिपो के उत्तर में 16 किलोमीटर की दूरी पर करीब 12 हजार फुट की ऊंचाई पर विमान के मलबे का पता लगाया।'' लेकिन जिस इलाके में घने जंगल हैं वहां तक पहुंचना काफी कठिन है। ऐसे में मलबे वाली जगह पर कमांडोज को हेलिकॉप्टर से उतारा जाएगा और ग्राउंड पार्टी को वहां तक पहुंचने में 1-2 दिन लग सकते हैं।

वायुसेना ने कहा है, हमारा हेलिकॉप्टर चीता Mi-17V5 उस जगह पर तो पहुंच गया लेकिन घने जंगल होने की वजह से हम वहां उतर नहीं पाये हैं। लेकिन हम जल्द से जल्द और भी जानकारी जुटा लेंगे। 

वायुसेना की ओर से यह भी कहा गया है कि सर्च अभियान आगे बढ़ने पर आगे की जानकारी दी जाएगी। वायुसेना ने लापता विमान का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चला रखा था लेकिन खराब मौसम के कारण यह अभियान बुरी तरह प्रभावित हुआ। इस अभियान में सुखोई 30 विमान, सी-130जे और एएन-32 विमान तथा एमआई-17 तथा एएलएच हेलीकॉप्टर की सेवाएं ली गईं। जमीनी बलों में सेना, आईटीबीपी और राज्य पुलिस के जवान शामिल थे।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की हवाई ताकत ने पाकिस्तान को सीज़फायर के लिए मजबूर किया': यूरोपीय सैन्य विश्लेषण का भी दावा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील