लाइव न्यूज़ :

भारतीय वायु सेना का लड़ाकू विमान मिग-29 पंजाब में दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

By भाषा | Updated: May 8, 2020 22:52 IST

वायुसेना ने एक बयान में कहा, ‘‘ जालंधर के समीप वायुसेना के एक स्टेशन से प्रशिक्षण मिशन पर गया एक मिग 29 विमान हादसे का शिकार हो गया। विमान में तकनीकी गड़बड़ी आ गयी और पायलट उसे संभाल नहीं पाया। वह सुरक्षित बाहर निकल गया।’’

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में जालंधर के समीप नवांशहर के चुहारपुर गांव में शुक्रवार को भारतीय वायु सेना का एक मिग-29 लड़ाकू विमान तकनीकी खराबी आने के कारण शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। अधिकरियों ने बताया कि पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकल गया।

पंजाब में जालंधर के समीप नवांशहर के चुहारपुर गांव में शुक्रवार को भारतीय वायु सेना का एक मिग-29 लड़ाकू विमान तकनीकी खराबी आने के कारण शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। अधिकरियों ने बताया कि पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकल गया।

वायुसेना ने एक बयान में कहा, ‘‘ जालंधर के समीप वायुसेना के एक स्टेशन से प्रशिक्षण मिशन पर गया एक मिग 29 विमान हादसे का शिकार हो गया। विमान में तकनीकी गड़बड़ी आ गयी और पायलट उसे संभाल नहीं पाया। वह सुरक्षित बाहर निकल गया।’’

नवांशहर के उपायुक्त विनय बुबलानी ने बताया कि भारतीय वायु सेना का एक लड़ाकू विमान यहां खेतों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों के मुताबिक करीब साढ़े दस बजे यह दुर्घटना हुई। वायुसेना ने बताया कि एक हेलीकॉप्टर से पायलट को बचाया गया और दुर्घटना की वजह पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।

होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौर गर्ग ने कहा, ‘‘ पायलट बिल्कुल ठीक हैं।’’

उन्होंने बताया कि पायलट को होशियारपुर जिले के गुढशंकर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। अधिकारियों के अनुसार मिग-29 विमान ने जालंधर में आदमपुर वायुसेना अड्डे से उड़ान भरी थी। अधकारियों के मुताबिक विमान गिरने के बाद उसमें आग लग गयी, उसे बुझाने के लिए दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गयीं। फिलहाल वायुसेना के पास सोवियतकालीन मिग-29 लड़ाकू जेटों के तीन स्क्वाड्रन हैं। उनमें दो आदमपुर वायुसेना स्टेशन पर हैं।

एक स्क्वाड्रन में 16-18 विमान होते हैं। दो साल पहले इस बेड़े का उन्नयन किया गया जिसके बाद उनकी ताकत एवं प्रचंडता बढ़ी थी।

कारगिल की लड़ाई में मिग-29 ने दुश्मन के अड्डों को ध्वस्त करने में अहम भूमिका निभायी थी। हाल के वर्षों में हादसों में वायुसेना को मिग-29 गंवाने पड़े। फरवरी में गोवा के समीप नौसेना का मिग-29 लड़ाकू जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। शुक्रवार का यह हादसा ऐसे वक्त हुआ है जब करीब तीन सप्ताह पहले ही वायुसेना के नये एएच-64 ई अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर ने पंजाब के होशियारपुर जिले में आपात लैंडिंग की थी। 

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की हवाई ताकत ने पाकिस्तान को सीज़फायर के लिए मजबूर किया': यूरोपीय सैन्य विश्लेषण का भी दावा

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप