लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर से चार क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर लेकर पहुंची भारतीय वायुसेना

By भाषा | Updated: April 24, 2021 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल भारतीय वायुसेना तरल ऑक्सीजन के भंडारण के लिए सिंगापुर से चार क्रायोजेनिक कंटेनर लेकर आई है।

वायुसेना के सी-17 विमान से इन कंटेनरों को सिंगापुर से हवाई मार्ग से लाया गया।

अधिकारियों ने कहा कि चार क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर लेकर विमान पश्चिम बंगाल के पानागढ़ एअरबेस पर शाम करीब 4:30 बजे उतरा।

भारत कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहा है और कई राज्य कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या के बीच चिकित्सीय ऑक्सीजन और बिस्तरों की कमी से जूझ रहे हैं।

शुक्रवार से, भारतीय वायुसेना कोविड-19 रोगियों के इलाज में अति-आवश्यक चिकित्सीय ऑक्सीजन के वितरण को गति देने के लिए खाली ऑक्सीजन टैंकर और कंटेनर हवाई मार्ग से देशभर के विभिन्न फिलिंग स्टेशनों तक पहुंचा रही है।

वायुसेना आवश्यक दवाओं के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों में निर्दिष्ट कोविड-19 अस्पतालों के लिए आवश्यक उपकरणों का परिवहन भी कर रही है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यालय ने इससे पहले ट्वीट किया था, ‘‘भारतीय वायुसेना ऑक्सीजन और अन्य महत्वपूर्ण चीजों की आपूर्ति का परिवहन समय कम करने के लिए उड़ानें संचालित कर रही है। एक सी -17 विमान आज सिंगापुर में चांगी हवाई अड्डे पर पहुंचा है। क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकों के इन कंटेनरों से देश में ऑक्सीजन की आपूर्ति को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक