लाइव न्यूज़ :

केरल बाढ़ः विदेशी मदद नहीं लेगा भारत, UAE के पीएम ने दिया था 700 करोड़ का ऑफर

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: August 22, 2018 14:41 IST

Kerala Flood: कतर ने 35 करोड़ रुपये और मालदीव ने 50 हजार डॉलर की मदद की पेशकश की ‌थी।

Open in App

नई दिल्ली, 22 अगस्तः केरल बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आई विदेशी सरकारों से भारत कोई मदद नहीं स्वीकार करेगा। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कतर और मालदीव की सरकारों ने भारत के सामने बाढ़ से तबाह हुए केरल में राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए पैसे देने का प्रस्ताव रखा था। लेकिन द टाइम्स ऑफ इं‌डिया के मुताबिक उन्हें अपने बेहद खास सूत्रों से पता चला है कि भारतीय सरकार इन सभी देशों को बेहद विनम्रतापूर्वक धन्यवाद करेगी। लेकिन दूसरी भाषा में कहें तो कोई धन्यवाद नहीं भी करेगी।

उल्लेखनीय है कि यूएई के प्रधानमंत्री शेख मुहम्मद बिन राशिद अल मकतुम ने केरल बाढ़ की मदद के लिए 700 करोड़ रुपये की मदद की पेशकश की थी। इससे केरल और दुबई प्रगाढ़ संबंधों का पता चलता है। साथ ही भारत और यूएई की सरकारों में आपसी सामंजस्य का भी पता चलता है। एक ट्वीट में प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई की सरकार का शुक्रिया भी अदा किया। केरल के मुख्यमंत्री विजयन ने भी इसके लिए यूएई का आभार जताया।

गौरतलब है कि कतर की सरकार ने भी केरल बाढ़ के लिए 35 करोड़ रुपये की मदद की पेशकश की थी। जबकि मालदीव ने 50 हजार डॉलर की मदद का ऑफर किया था। लेकिन भारतीय सरकार फिलहाल इनमें से कोई मदद स्वीकार नहीं करने जा रही है।

उधर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) से भी मदद की गुहार लगाई है। फिलहाल उनकी गुहार का कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। क्योंकि भारत फिलहाल अंतरिम सहायता से ही केरल को उबारने के लिए कटिबद्ध है। हालांकि इसमें कुछ नया नहीं है। भारत ने उत्तरखंड में साल 2013 में आई बाढ़ में भी विदेशी मदद लेने से इंकार कर दिया था। तब केंद्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की सरकार थी।

टॅग्स :केरल बाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWayanad Landslide: वायनाड पहुंचे साउथ एक्टर मोहनलाल, भूस्खलन इलाके का किया दौरा; पीड़ितों की मदद के लिए 3 करोड़ देने का वादा

भारतWayanad Landslide: केरल के वायनाड में क्यों हुआ लैंडस्लाइड? 'दक्षिण का स्वर्ग' तबाही के बाद बना खंडर

भारतKerala Weather: केरल में भारी बारिश का प्रकोप; वायनाड समेत अन्य राज्यों में अलर्ट, शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी

भारतWayanad Landslide: वायनाड भूस्खलन हादसे में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा, रेस्क्यू टीम के लिए बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें

भारतकेरलः राहुल गांधी ने कहा- बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा दिलवाने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार पर दबाव बनाना रखेंगे जारी

भारत अधिक खबरें

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत

भारतउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोगः 15 विषय और 7466 पद, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में सहायक अध्यापक परीक्षा, देखिए डेटशीट

भारतPariksha Pe Charcha 2026: 11 जनवरी तक कराएं पंजीकरण, पीएम मोदी करेंगे चर्चा, जनवरी 2026 में 9वां संस्करण