लाइव न्यूज़ :

सबसे बड़ा आयातक देश भारत, मलेशिया से नहीं इंडोनेशिया से पाम तेल खरीदेगा, जानिए क्या है मामला

By भाषा | Updated: January 8, 2020 19:29 IST

सूत्रों ने कहा कि पाम ऑयल के बजाय घरेलू आपूर्ति को बढ़ाने के लिए भारत सोयाबीन और सूरजमुखी के तेल के आयात को बढ़ाने के बारे में सोच सकता है। मलेशियाई प्रधान मंत्री महाथिर बिन मोहम्मद ने कथित तौर पर कहा था, ‘‘मुझे यह देखकर खेद है कि भारत, जो एक धर्मनिरपेक्ष राज्य होने का दावा करता है, अब कुछ मुसलमानों को उनकी नागरिकता से वंचित करने की कार्रवाई कर रहा है।’’

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी और उद्योगजगत के सूत्रों ने यह जानकारी दी।दुनिया में वनस्पति तेलों का सबसे बड़ा आयातक देश भारत, हर वर्ष लगभग 1.5 करोड़ टन खाद्यतेल खरीदता है।

भारत के नये नागरिकता कानून व कश्मीर के मुद्दे पर मलेशिया की टिप्पणीयों के बाद भारत द्वारा अब इंडोनेशिया से कहीं अधिक पामतेल का आयात किये जाने की संभावना है।

सरकारी और उद्योगजगत के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार सरकार ने पाम तेल का शोधन करने वाली कंपनियों को मलेशिया से पाम आयल का आयात नहीं करने की अनौपचारिक सलाह दी है। एक सरकारी सूत्र ने कहा कि सोमवार को वाणिज्य मंत्रालय ने खाद्य तेल उद्योग के अंशधारकों के साथ एक विस्तृत बैठक की और उन्हें अनौपचारिक रूप से मलेशियाई पाम तेल की खरीद करने से बचने को कहा।

दुनिया में वनस्पति तेलों का सबसे बड़ा आयातक देश भारत, हर वर्ष लगभग 1.5 करोड़ टन खाद्यतेल खरीदता है। इसमें से पाम तेल का हिस्सा करीब 90 लाख टन और बाकी 60 लाख टन हिस्सा सोयाबीन तेल और सूरजमुखी तेल का हैं।

सूत्र ने कहा, ‘‘हम मलेशिया से 30 प्रतिशत पामतेल का आयात करते हैं, जबकि इंडोनेशिया से 70 प्रतिशत आयात करते हैं। हमारे रिफाइनर इंडोनेशिया से आयात कर सकते हैं, जो मलेशिया से बहुत अधिक उत्पादन करता है।’’ सूत्र ने कहा कि इंडोनेशिया और मलेशिया दो ऐसे देश हैं जो पामतेल की आपूर्ति करते हैं। उसने कहा इंडोनेशिया से आयात करने के लिए कोई अतिरिक्त लागत नहीं होगी क्योंकि उत्पाद और कीमत एक समान है।

व्यापार के आंकड़ों के मुताबिक मलेशिया एक साल में 1.9 करोड़ टन पामतेल का उत्पादन करता है, जबकि इंडोनेशिया 4.3 करोड़ टन का पामतेल का उत्पादन करता है। उद्योग जगत के एक सूत्र ने कहा, ‘‘जब पामतेल उत्पाद और कीमतें समान हैं तो तेलशोधक कंपनियों को इंडोनेशिया से पामतेल का आयात करने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सरकार ने अनौपचारिक रूप से हमें नहीं खरीदने को बोला है तो तेलशोधक कंपनियां जोखिम क्यों मोल लेंगी।’’

सूत्रों ने कहा कि पाम ऑयल के बजाय घरेलू आपूर्ति को बढ़ाने के लिए भारत सोयाबीन और सूरजमुखी के तेल के आयात को बढ़ाने के बारे में सोच सकता है। मलेशियाई प्रधान मंत्री महाथिर बिन मोहम्मद ने कथित तौर पर कहा था, ‘‘मुझे यह देखकर खेद है कि भारत, जो एक धर्मनिरपेक्ष राज्य होने का दावा करता है, अब कुछ मुसलमानों को उनकी नागरिकता से वंचित करने की कार्रवाई कर रहा है।’’

उन्होंने कहा कि अगर यह काम हम यहां करें तो आप जानते हैं कि क्या होगा। अराजकता होगी, अस्थिरता होगी और हर किसी को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।’’ इससे पहले, महाथिर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा था कि भारत ने कश्मीर पर आक्रमण और कब्जा" किया है। 

टॅग्स :मोदी सरकारमलेशियाइंडोनेशियानरेंद्र मोदीजम्मू कश्मीरपाकिस्ताननागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह