लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में तख्तापलट के बाद के घटनाक्रमों पर भारत, अमेरिका ने संपर्क में रहने की सहमति जताई

By भाषा | Updated: February 12, 2021 22:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 फरवरी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि म्यांमा में सैन्य तख्तापलट की घटना के बाद वहां की स्थिति का आकलन करने के लिए भारत और अमेरिका ने संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सोमवार को टेलीफोन पर हुई वार्ता के दौरान म्यांमा के घटनाक्रम पर चर्चा हुई।

श्रीवस्तव ने कहा, ‘‘भारत और अमेरिका संपर्क में बने रहने स्थिति पर आकलन साझा करने पर सहमत हुए हैं। ’’

उन्होंने कहा कि भारत का मानना है कि कानून का शासन एवं लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं म्यांमा में अवश्य ही कायम होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘दोनों देशों के बीच करीबी सांस्कृतिक संबंध हैं तथा व्यापार, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और रक्षा के क्षेत्र में भी संबंध मजबूत हुए हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उस देश (म्यांमा) में घटनाक्रमों पर करीबी नजर रखे हुए हैं। हम इस मुद्दे को लेकर सभी के साथ संवाद जारी रखेंगे। ’’

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते म्यांमा की सेना ने देश की असैन्य सरकार का तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया और नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू ची तथा उनकी पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी के अन्य नेताओं को नजरबंद करने के बाद आपातकाल लगा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत