लाइव न्यूज़ :

भारत ने इंडोनेशिया को तरल चिकित्सा ऑक्सीजन दी

By भाषा | Updated: August 24, 2021 15:03 IST

Open in App

भारत ने इंडोनेशिया को कोविड-19 महामारी से निपटने में मदद करने के वास्ते मंगलवार को 10 तरल चिकित्सा ऑक्सीजन कंटेनर दिए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारतीय नौसेना के एक जहाज द्वारा दस ऑक्सीजन कंटनेर को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचाया गया। भारत ने पिछले महीने इंडोनेशिया में 300 ऑक्सीजन सांद्रक और 100 मीट्रिक टन तरल चिकित्सा ऑक्सीजन भेजी थी। उस समय इंडोनेशिया में कोविड-19 के अधिक मामले सामने आ रहे थे। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक माधवाल ने बताया, ‘‘भारतीय नौसेना का ‘लैंडिंग शिप टैंक’ आईएनएस ऐरावत 10 तरल चिकित्सा ऑक्सीजन (एलएमओ) कंटेनर देने के लिए मंगलवार को जकार्ता के तंजुंग प्रियक बंदरगाह पर पहुंचा।’’ उन्होंने कहा कि आईएनएस ऐरावत क्षेत्र के कई अन्य मित्र देशों को भी चिकित्सा संबंधी आपूर्ति करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना