लाइव न्यूज़ :

भारत ने सफलता पूर्वक किया दो पृथ्वी बैलिस्टिक मिसाइलों का रात्रि सफल परीक्षण, दुश्मनों के छुड़ाएगी छक्के

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 20, 2019 20:28 IST

भारत ने दो पृथ्वी बैलिस्टिक मिसाइलों का रात्रि-परीक्षण सफलतापूर्वक किया है। यह मिसाइल 300 किमी-दूरी तक मार कर सकती है।

Open in App

भारत ने बुधवार (20 नवंबर) को ओडिशा के तट से दो पृथ्वी बैलिस्टिक मिसाइलों का रात्रि-परीक्षण सफलतापूर्वक किया। स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड द्वारा 300 किमी-दूरी की मिसाइलों का परीक्षण किया गया। इससे पह भारत पृथ्वी-दो मिसाइल का ओड़िशा तट के परीक्षण रेंज से सफल परीक्षण कर चुका है। सतह से सतह तक मार करने वाली इस मिसाइल की मारक क्षमता 350 किलोमीटर तक है।

आपको बता दें कि हाल ही में भारत ने अग्नि-2 का पहला रात्रि परीक्षण ओडिशा के डॉ अब्दुल कलाम द्वीप से सफलतापूर्वक किया। यह विविधतापूर्ण मिसाइल सतह से सतह पर प्रहार करने की क्षमता रखती है और मध्यम दूरी की परमाणु क्षमता संपन्न मिसाइल है।  एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) के प्रक्षेपण परिसर-4 में एक मोबाइल लांचर से परीक्षण के कुछ समय बाद बताया गया कि मिसाइल में 2000 किलोमीटर तक प्रहार करने की क्षमता है। इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (आईआरबीएम) ‘अग्नि-2’ को पहले ही सशस्त्र बलों में शामिल किया जा चुका है। 

सेना के एक अधिकारी ने कहा था कि पहली बार अत्याधुनिक मिसाइल का रात में परीक्षण किया गया। डीआरडीओ के सूत्रों ने बताया था कि परीक्षण के पूरे पथ पर अत्याधुनिक रडारों, टेलीमेट्री निगरानी केंद्रों, इलेक्ट्रो-ऑप्टिक उपकरणों तथा दो नौसैनिक पोतों से नजर रखी गयी। 

20 मीटर लंबी दो स्तर की बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण वजन 17 टन है और यह 2000 किलोमीटर की दूरी तक 1000 किलोग्राम का पेलोड लेकर जा सकती है। दो स्तर की मिसाइल आधुनिक सटीक नौवहन प्रणाली से सुसज्जित है। ‘अग्नि-2’ को एडवांस्ड सिस्टम्स लैबोरेटरी ने डीआरडीओ की अन्य प्रयोगशालाओं के साथ मिलकर विकसित किया था।

टॅग्स :मिसाइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धः अमेरिका ने बड़ी संख्या में ‘पैट्रियट’ मिसाइलों को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशिया भेजा?, डोनाल्ड ट्रंप ने हिजबुल्ला से जुड़े वित्तीय नेटवर्क को किया बैन?

विश्वUS/Israel- Iran war: ईरान के मिसाइल हमले में महिला समेत 2 की मौत, इजरायल ने मोजतबा खामेनेई के अंत की कसम खाई

विश्व514000000000 रुपये?, ईरान युद्ध के पहले 48 घंटों में इस्तेमाल किए गए अमेरिकी हथियारों की लागत?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण