लाइव न्यूज़ :

इंटरनेट इस्तेमाल में दुनिया में दूसरे नंबर पर भारत, INDIA में 5 से 11 साल के 6.6 करोड़ बच्चे करते हैं प्रयोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2019 20:18 IST

ये बच्चे अपने परिजनों के उपकरणों मसलन हैंडसेट आदि के जरिये इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन आफ इंडिया (आईएएमएआई) की एक रिपोर्ट ‘भारत इंटरनेट 2019’ में यह जानकारी दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट के अनुसार इस साल मार्च अंत तक देश में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों की कुल संख्या 45.1 करोड़ थी।मासिक आधार पर सक्रिय इंटरनेट प्रयोगकर्ताओं की संख्या के हिसाब से सिर्फ चीन ही भारत से आगे है।

भारत में 5 से 11 साल के करीब 6.6 करोड़ बच्चे इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। यह देश में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों की संख्या का 15 प्रतिशत है।

ये बच्चे अपने परिजनों के उपकरणों मसलन हैंडसेट आदि के जरिये इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन आफ इंडिया (आईएएमएआई) की एक रिपोर्ट ‘भारत इंटरनेट 2019’ में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट के अनुसार इस साल मार्च अंत तक देश में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों की कुल संख्या 45.1 करोड़ थी। मासिक आधार पर सक्रिय इंटरनेट प्रयोगकर्ताओं की संख्या के हिसाब से सिर्फ चीन ही भारत से आगे है। देश में मासिक आधार पर सक्रिय 45.1 करोड़ इंटरनेट प्रयोकर्ताओं में 38.5 करोड़ 12 साल से अधिक की उम्र के हैं। वहीं 6.6 करोड़ इंटरनेट प्रयोगकर्ता 5 से 11 साल की उम्र के हैं।

ये प्रयोगकर्ता अपने माता-पिता या भाई-बहन आदि के उपकरणों के जरिये इंटरनेट का प्रयोग करते हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में इंटरनेट पहुंच का स्तर सिर्फ 36 प्रतिशत है और अभी इसमें काफी वृद्धि की गुंजाइश है। कुल संख्या की बात की जाए तो शहरों में 19.2 करोड़ लोग इंटरनेट का प्रयोग करते हैं।

ग्रामीण इलाकों में भी यह संख्या कमोबेश इतनी ही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई में इंटरनेट प्रयोगकर्ताओं की संख्या सबसे अधिक 1.17 करोड़ है। उसके बाद 1.12 करोड़ के साथ दिल्ली का नंबर आता है। बेंगलुरु और कोलकाता दोनों शहरों में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों की संख्या 6.1 करोड़, 6.1 करोड़ है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि शहरों में 72 प्रतिशत यानी 13.9 करोड़ इंटरनेट प्रयोगकर्ता रोजाना इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 57 प्रतिशत यानी 10.9 करोड़ इंटरनेट प्रयोगकर्ता प्रतिदिन इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। शहरों में एक तिहाई इंटरनेट प्रयोगकर्ता रोजाना एक घंटे से अधिक इंटरनेट से जुड़े रहते हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में एक-तिहाई इंटरनेट प्रयोगकर्ता 15 से 30 मिनट तक इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। 

टॅग्स :इंटरनेटchildचीनसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ