लाइव न्यूज़ :

Hijab Row: अमेरिका-PAK की टिप्पणी पर भारत का जवाब, कहा- आंतरिक मुद्दों पर "प्रेरित टिप्पणियों" का स्वागत नहीं किया जाएगा

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 12, 2022 16:05 IST

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका और पाकिस्तान ने कर्नाटक हिजाब विवाद पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय का कहना है कि देश आंतरिक मुद्दों पर "प्रेरित टिप्पणियों" का स्वागत नहीं करता है।

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को हिजाब विवाद पर अपनी चिंताओं से अवगत कराने के लिए तलब किया थाइस्लामाबाद ने एक बयान में कहा था कि वह "कर्नाटक में आरएसएस-भाजपा गठबंधन द्वारा चलाए जा रहे हिजाब विरोधी अभियान" से चिंतित हैसंयुक्त राष्ट्र में अमेरिका और पाकिस्तान ने कर्नाटक हिजाब विवाद पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है

नई दिल्ली: कर्नाटक हिजाब विवाद पर संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका और पाकिस्तान ने टिप्पणी की थी, जिसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय का कहना है कि देश आंतरिक मुद्दों पर "प्रेरित टिप्पणियों" का स्वागत नहीं करता है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ड्रेस कोड से संबंधित मामला न्यायिक जांच के अधीन है और मुद्दों को संवैधानिक ढांचे और तंत्र के माध्यम से हल किया जाता है। 

मंत्रालय ने कहा, "कर्नाटक के कुछ शैक्षणिक संस्थानों में ड्रेस कोड से संबंधित मामला माननीय कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा न्यायिक परीक्षण के अधीन है। हमारा संवैधानिक ढांचा और तंत्र, साथ ही साथ हमारे लोकतांत्रिक लोकाचार और राजनीति, ऐसे संदर्भ हैं जिनमें मुद्दों पर विचार किया जाता है और उनका समाधान किया जाता है। जो लोग भारत को अच्छी तरह जानते हैं, उन्हें इन वास्तविकताओं की उचित समझ होगी। हमारे आंतरिक मुद्दों पर प्रेरित टिप्पणियों का स्वागत नहीं किया जाएगा।"

बता दें कि शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए अमेरिकी राजदूत राशद हुसैन ने कहा था कि कर्नाटक को स्कूलों में हिजाब पर प्रतिबंध नहीं लगाना चाहिए क्योंकि यह "धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करता है।" राजनयिक ने ट्वीट ने ट्वीट करते हुए लिखा था, "धार्मिक स्वतंत्रता में किसी को भी धार्मिक पोशाक चुनने की इजाजत होती है। कर्नाटक को धार्मिक कपड़ों की अनुमति का निर्धारण नहीं करना चाहिए। स्कूलों में हिजाब पर प्रतिबंध धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करता है और महिलाओं व लड़कियों को कलंकित और हाशिए पर रखता है।"

मालूम हो, इससे पहले पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को हिजाब विवाद पर अपनी चिंताओं से अवगत कराने के लिए तलब किया था, जिसमें भारत पर "धार्मिक असहिष्णुता, नकारात्मक रूढ़िवादिता और मुसलमानों के खिलाफ भेदभाव" का आरोप लगाया था। इस्लामाबाद ने एक बयान में कहा था कि वह "कर्नाटक में आरएसएस-भाजपा गठबंधन द्वारा चलाए जा रहे हिजाब विरोधी अभियान" से चिंतित है।

टॅग्स :कर्नाटक हिजाब विवादKarnataka High Courtअमेरिकापाकिस्तानForeign Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए