लाइव न्यूज़ :

COVID-19 Update: पिछले 24 घंटों में सामने आए 8,329 नए मामले, 10 की मौत

By भाषा | Updated: June 11, 2022 10:32 IST

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 8,329 नए मामले सामने आए हैं। 4,216 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 10 लोगों की मृत्यु हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 8,329 नए मामले सामने आए हैं।वहीं, देश में अभी भी 40,370 कुल सक्रिय मामले मौजूद हैं।

नई दिल्ली: देश में 103 दिन बाद कोविड-19 के एक दिन में 8,000 से ज्यादा नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,32,13,435 पर पहुंच गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 40,370 हो गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 8,329 नए मामले दर्ज किए गए जबकि 10 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,757 पर पहुंच गयी है।

उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.09 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.69 फीसदी दर्ज की गयी। आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4,103 मामलों की वृद्धि दर्ज की गयी। संक्रमण की दैनिक दर 2.41 प्रतिशत दर्ज की गयी और साप्ताहिक संक्रमण दर 1.75 प्रतिशत रही। इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,26,48,308 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 192.92 करोड़ खुराक दी गयी हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाCorona
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी