लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: पिछले 24 घंटे में 17 हजार से कम नए केस, संक्रमण दर में मामूली बढ़ोतरी

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 21, 2022 09:43 IST

पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना संक्रमण के 16,051 नए मामले सामने आए हैं जो रविवार के मुकाबले 3,911 मामले कम हैं। फिलहाल, पिछले 24 घंटों में 37,901 रिकवरी हुईं और 206 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना संक्रमण के 16,051 नए मामले सामने आए हैं जो रविवार के मुकाबले 3,911 मामले कम हैं।पिछले 24 घंटों में 37,901 रिकवरी हुईं और 206 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट जारी है। इसी क्रम में देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 16,051 नए मामले सामने आए हैं जो रविवार के मुकाबले 3,911 मामले कम हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में 37,901 लोग इस बीमारी से रिकवर हुए हैं, जिसके बाद देश में कुल रिकवरी का आंकड़ा 4,21,24,284 हो गया है। फिलहाल, अभी भी भारत में 2 लाख 02 हजार 131 सक्रिय मामले मौजूद हैं।

देश में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटों में 206 लोगों की मौत हुई है। ऐसे में अब कुल मरने वालों की संख्या 5 लाख 12 हजार 109 हो गई है। इस दौरान दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.93 प्रतिशत दर्ज किया गया, जोकि रविवार के मुकाबले ज्यादा है। कल के मुकाबले सोमवार को दैनिक पॉजिटिविटी दर मामूली बढ़ोतरी देखी गई है। कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,75,46,25,710 हो गया है।

बता दें कि रविवार को देश में कोविड-19 के 19,968 नए मामले मिले थे। शनिवार सुबह के आंकड़ों के मुकाबले नए आंकड़ों में 10 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई थी। इस बीच 673 मरीजों की मौत कोरोना वायरस से मौत भी हुई थी। ऐसे में कल कोरोना से देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 11 हजार 903 हो गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 48,847 मरीज कोरोना से ठीक हुए थे, जबकि इस दौरान दैनिक संक्रमण दर 1.68 प्रतिशत था।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाCoronaकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos