लाइव न्यूज़ :

'दोनों फ्रंट पर युद्ध के लिए तैयार भारत', चीन से तनाव के बीच वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने दिया बयान

By स्वाति सिंह | Updated: October 5, 2020 13:17 IST

आरकेएस भदौरिया ने कहा कि वायुसेना भारत और चीन के साथ दोनों फ्रंट पर एक साथ जंग के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि चीन की हरकत के बारे में मई में ही पता लग गया था, तभी से ही भारतीय सेना और वायुसेना की ओर से एक्शन लिया गया। 

Open in App
ठळक मुद्देआरकेएस भदौरिया ने कहा है कि भारत उत्तर भारत में दोनों फ्रंट पर युद्ध के लिए तैयार है। वायुसेना चीफ ने आगे कहा कि राफेल के आने से वायुसेना की ताकत बढ़ी है

नई दिल्ली: चीन और भारत के बीच लद्दाख सीमा पर चल रहे तनाव के बीच वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने कहा है कि भारत उत्तर भारत में दोनों फ्रंट पर युद्ध के लिए तैयार है। उन्हीने कहा कि चीन और पाकिस्तान की ओर से जो तनाव की स्थिति बन रही है, उसपर भारत हर तरीके से मुस्तैद है। 

वायुसेना चीफ ने आगे कहा कि राफेल के आने से वायुसेना की ताकत बढ़ी है और ये हमें आगे तक मजबूत करेगा। इससे हम जल्दी और ठोस कार्रवाई कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में तेजस, कॉम्बैट हेलिकॉप्टर, ट्रेनर एयरक्राफ्ट समेत कई अन्य ताकतवर हथियार वायुसेना की ताकत बनेंगे। 

आरकेएस भदौरिया ने कहा कि वायुसेना भारत और चीन के साथ दोनों फ्रंट पर एक साथ जंग के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि चीन की हरकत के बारे में मई में ही पता लग गया था, तभी से ही भारतीय सेना और वायुसेना की ओर से एक्शन लिया गया। 

भदौरिया ने कहा कि ईस्टर्न फ्रंट पर वायुसेना मुस्तैद है और ऐसा कोई सवाल ही नहीं होता कि चीन हमसे किसी भी तरह से बेहतर स्थिति में हो। उन्होंने कहा कि वक्त के साथ वायुसेना ने बहुत तेजी से बदलाव किए हैं और अब काफी हदतक कमियों को दूर कर लिया गया है। 

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की हवाई ताकत ने पाकिस्तान को सीज़फायर के लिए मजबूर किया': यूरोपीय सैन्य विश्लेषण का भी दावा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया