लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर उरी सेक्टर में भारत-पाक के बीच फायरिंग में 3 नागिरक हुए घायल 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 19, 2018 20:07 IST

इससे पहले रविवार को हुए पुंछ सेक्टर में गोलीबारी के बीच भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के जवान को मार गिराया था।

Open in App

पुंछ, 19 फरवरीः जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर पर में घुसपैठ कर रहे पाकिस्तानी सैनिक और भारतीय सैनिकों के बीच संघर्ष जारी है। इसका जवाब भारतीय सैनिक गोलियों से दे रहे हैं। सोमवार शाम दोनों ही सैनिकों के बीच ताबकतोड़ गोलीबारी चालू हुई, जिसमें भारतयी सैनिकों ने पाक की गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दिया है। गोलीबारी के दौरान उरी सेक्टर के नजदीक आस-पास इलाकों में रहने वाले  3 नागरिक यानी ग्रामीण घायल हो गए हैं। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इस बात पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि पाकिस्तान की ओर से उड़ी के हाजीपीर सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। जिसे लेकर दोनों ही सेनाओं के बीच गोलीबारी जारी है। 

खबरों के मुताबिक इस कार्रवाई के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तानी के कई बंकरों को ध्वस्त कर दिया है। बता दें कि पाकिस्तान ने भारतीय सेना और सीमा से सटे आस-पास के इलाकों को अपना निशाना बनाया था। लेकिन भारतीय सैनिको ओर से  की गई कार्रवाई से पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा इस्तेमाल किए गए हल्के हथियार छोटे पड़ गए। 

बता दें कि कई दिनों से पाकिस्‍तान की ओर से लगातार भारतीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश की जा रही है। हालांकि अभी तक ज्यादा हताहत होने की कोई सूचना नहीं आई है। इससे पहले रविवार देर शाम भारतीय सीमा के पुंछ सेक्टर में गैरकानूनी तरीके से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे पकिस्तानी स्पेशल फोर्स (BAT) के एक भारतीय सेना ने मार गिराया था।

टॅग्स :इंडियापाकिस्तानजम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब