लाइव न्यूज़ :

जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और महामारी जैसी चुनौतियों पर भारत-नीदरलैंड का एक समान रुख: मोदी

By भाषा | Updated: April 9, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और महामारी जैसी चुनौतियों पर भारत और नीदरलैंड का रुख एकसमान है।

उन्होंने यह बात नीदरलैंड के अपने समकक्ष मार्क रुटे से एक डिजीटल शिखर वार्ता के दौरान कही।

मोदी ने अपने आरंभिक बयान में कहा कि दोनों देश हिेंद-प्रशांत में लचीली आपूर्ति श्रृंखला और वैश्विक डिजीटल शासन जैसे क्षेत्रों में समन्वय विकसित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि निवेश प्रोत्साहन के लिए फास्ट ट्रैक प्रक्रिया विकसित होने से दोनों देशों के बीच मजबूत आर्थिक सहयोग को और गति मिलेगी।

यह शिखर बैठक नीदरलैंड के संसदीय चुनावों में प्रधानमंत्री रुट की हाल की जीत के बाद हुई है।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक भारत और नीदरलैंड के बीच सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं जिसका आधार में लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून से चलने वाला शासन है।

बयान के मुताबिक दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग है जिनमें जल प्रबंधन, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, स्वास्थ्य देखभाल, स्मार्ट शहर और शहरी यातायात, विज्ञान और अंतरिक्ष शामिल हैं।

भारत में निवेश के लिहाज से नीदरलैंड तीसरा सबसे बड़ा निवेशक देश है। मौजूदा समय में भारत में नीदरलैंड के 200 से अधिक कंपनियां कार्य कर रही है और लगभग इतनी ही भारतीय कंपनियां नीदरलैंड में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?