साल 2023 तक चीन से भी ज्यादा हो सकती है भारत की आबादी, बन जाएगा दुनिया की सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश: यूएन रिपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 11, 2022 11:48 AM2022-07-11T11:48:08+5:302022-07-11T13:41:06+5:30

संयुक्त राष्ट्र ने जन्संख्या को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक 2023 तक भारत की जनसंख्या चीन की जनसंख्या को भी पार कर जाएगी। संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के मुताबिक 15 नवंबर 2022 तक दुनिया की जनसंख्या 8 बिलियन पहुंच जाएगी। संयुष्त राष्ट्र की ताज़ा रिपोर्ट ये बताती है कि 2030 तक दुनिया की जनसंख्या साढ़े आठ बिलियन पहुंचने का अनुमान है।

India may overtake China as most populous country in 2023 : UN Report | साल 2023 तक चीन से भी ज्यादा हो सकती है भारत की आबादी, बन जाएगा दुनिया की सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश: यूएन रिपोर्ट

साल 2023 तक चीन से भी ज्यादा हो सकती है भारत की आबादी, बन जाएगा दुनिया की सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश: यूएन रिपोर्ट

Highlightsभारत के लिए बढ़ती जनसंख्या चिंता का विषय बनी हुई है जनसंख्या काबू करने के लिए लोगों को विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूक किया गया संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में अनुमान के मुताबिक 2023 तक भारत की आबादी चीन से ज्यादा होगी

नई दिल्ली: सयुंक्त राष्ट्र ने दुनिया की जनसंख्या को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया कि फिलहाल दुनिया की जनसंख्या 1950 से अब तक की सबसे धीमी गति से बढ़ रही है। संयुक्त राष्ट्र की इस रिपोर्ट में दिए गए डाटा से अनुमान लगाया गया कि 2030 तक दुनिया की आबादी 8 बिलियन पहुंच सकती है। वहीं 2050 तक दुनिया की जनसंख्या साढ़े 9 बिलियन से ज़्यादा होगी और 2080 तक इसके 10 मिलियन को भी पार कर जाने का अनुमान है। रिपोर्ट में भारत की जनसंख्या को लेकर अनुमान लगाया है कि 2023 तक सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में भारत चीन को भी पीछे छोड़ देगा। भारत के लिए बढ़ती जनसंख्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र की नई रिपोर्ट चिंता का विषय है। 

आज मनाया जा रहा विश्व जनसंख्या दिवस
 
बता दें कि सोमवार को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 11 जुलाई को जनसंख्या नियंत्रण के उद्देश्य से विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। 11 जुलाई, 1987 को ग्लोबल जनसंख्या 5 अरब हो गई थी।  संयुक्त राष्ट्र संघ ने बढ़ती जनसंख्या पर चिंता प्रकट की।  इसके बाद 11 जुलाई 1989 को संयुक्त राष्ट्र में बढ़ती जनसंख्या को काबू करने और परिवार नियोजन को लेकर लोगों में जागरुकता लाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया  इसके साथ ही पहली बार वर्ल्ड पॉपुलेशन डे मनाया गया। 

हर साल होती है अलग थीम

हर साल विश्व जनसंख्या दिवस एक थीम के साथ मनाया जाता है।  जैसे कि कुल विश्व जनसंख्या 8 मिलियन का आंकड़ा पार करने वाली है।  विश्व जनसंख्या दिवस 2022 का विषय है '8 बिलियन की दुनिया: सभी के लिए एक लचीले भविष्य की ओर- अवसरों का दोहन और सभी के लिए अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना। 

Web Title: India may overtake China as most populous country in 2023 : UN Report

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे