लाइव न्यूज़ :

भारत ने आसमान में बढ़ाई अपनी ताकत, 'अस्त्र' मिसाइल का तीसरा परीक्षण सफल

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 18, 2019 17:40 IST

स्वदेशी हथियारों को विकसित करने की श्रृंखला में भारत दृश्य रेंज से परे हवा से हवा में मार करने वाली 'अस्त्र' मिसाइल विकसित कर रहा है। इस काम को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) अंजाम दे रहा है। बुधवार को अस्त्र मिसाइल का तीसरा परीक्षण सफल रहा।

Open in App
ठळक मुद्देडीआरडीओ द्वारा विकसित स्वदेशी 'अस्त्र' मिसाइल का तीसरा परीक्षण बुधवार को सफल रहा।भारतीय वायुसेना और डीआरडीओ ने बुधवार को ओडिशा के निकट लाइव एरियल टारगेट को अस्त्र मिसाइल द्वारा भेदने का सफल परीक्षण किया।

भारतीय वायुसेना और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने आसमान में भारत की ताकत का इजाफा करते हुए बुधवार (18 सितंबर) को दृश्य रेंज से परे हवा से हवा में मार करने वाली 'अस्त्र' मिसाइल का सफलतापूर्वक तीसरा परीक्षण किया। डीआरडीओ के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल अत्याधुनिक लड़ाकू विमान सुखोई-एमकेआई के जरिये अस्त्र मिसाइल का परीक्षण किया जा रहा है। वायुसेना ने सोमवार (16 सितंबर) से अस्त्र मिसाइल का परीक्षण शुरू किया था। बुधवार को इसका तीसरा परीक्षण किया गया । बुधवार को मिसाइल ने हमला करने की अधिकतम रेंज 90 किलोमीटर का इस्तेमाल करते हुए ओडिशा के पास लाइव एरियल टारगेट को सफलतापूर्वक भेद दिया।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अस्त्र मिसाइल पूरी तरह से स्वदेशी मॉडल है और इसे डीआरडीओ विकसित कर रहा है। इसे ऑल वेदर मिसाइल यानी किसी भी मौसम में इस्तेमाल की जाने वाली मिसाइल के तौर पर विकसित किया जा रहा है। बीते सोमवार को इस मिसाइल का परीक्षण ओडिशा में समुद्र तट से दूर बंगाल की खाड़ी में किया गया था। 

सोमवार को भी मिसाइल ने टारगेट को सफलतापूर्वक और सटीक रूप से भेदा था। सूत्रों की मानें तो डीआरडीओ 300 किलोमीटर रेंज की अस्त्र मिसाइल का नया वर्जन विकसित करने पर काम कर रहा है।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सडीआरडीओमिसाइलमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए