लाइव न्यूज़ :

भारत ने आतंकवादियों द्वारा इंटरनेट के दुरूपयोग पर सम्मेलन की मेजबानी की

By भाषा | Updated: April 15, 2021 14:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल भारत ने आतंकवादियों द्वारा इंटरनेट के दुरूपयोग और आतंकी घटनाओं की जांच से जुड़े मामलों में डिजिटल फारेंसिक की भूमिका पर ब्रिक्स देशों के सम्मेलन की मेजबानी की । इसमें सहभागियों ने इस बात को रेखांकित किया कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग और अच्छे अनुभवों को साझा करके आतंकवादियों द्वारा इंटरनेट के दुरूपयोग से उत्पन्न चुनौतियों को प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है ।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 13-14 अप्रैल को ब्रिक्स देशों की दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

एनआईए के बयान के अनुसार, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने इसका उद्घाटन किया था।

इसमें कहा गया है कि इस सम्मेलन का आयोजन एनआईए ने किया था क्योंकि भारत वर्ष 2021 के लिये ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है ।

बयान के अनुसार, सम्मेलन में सहभागियों ने आतंकवादियों द्वारा इंटरनेट के दुरूपयोग की रोकथाम, नियंत्रण और अभियोजन से संबंधित चुनौतियों को रेखांकित किया और इस संबंध में वर्तमान प्रौद्योगिकी नवोन्मेष और उभरते डिजिटल परिदृश्य की सराहना की ।

इसमें कहा गया है कि, ‘‘ इस बात पर जोर दिया गया कि केवल अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर आधारित उपायों और निर्वाध रूप से अच्छी पहल एवं अनुभवों को साझा करके इससे निपटा जा सकता है और हम ब्रिक्स सदस्य देशों सहित पूरी दुनिया के नागरिकों के लिये सुरक्षित माहौल का सृजन कर सकते हैं । ’’

इस सम्मेलन में कई तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया जिनमें ‘सोशल मीडिया के दोहन’, ‘डार्क वेब एवं अनाम सूचना सामग्री (डार्क वेब एंड एनोनिमाइजर), उभरती प्रौद्योगिकी एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्रिप्टो करेंसी और आभाषी आस्तियां, कानून अनुपालन एजेंसियों की मजबूती, आतंक निरोधक जांच एवं डिजिटल फारेंसिक शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई