लाइव न्यूज़ :

Bihar Heat Wave: गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर, आधा दर्जन छात्र हुए बेहोश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

By धीरज मिश्रा | Updated: May 29, 2024 13:22 IST

Bihar Heat Wave: बिहार में भीषण गर्मी पड़ रही है और इसका सबसे ज्यादा असर स्कूली छात्र-छात्राओं पर देखने को मिल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देभीषण गर्मी से बीमार पड़ रहे हैं स्कूली छात्रबिहार के कई स्कूलों में बेहोश हुए छात्र शेखपुरा के स्कूल में आधा दर्जन छात्र बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Bihar Heat Wave: बिहार में भीषण गर्मी पड़ रही है और इसका सबसे ज्यादा असर स्कूली छात्र-छात्राओं पर देखने को मिल रहा है। शेखपुरा के एक स्कूल में गर्मी की थर्ड डिग्री का टॉर्चर छात्र नहीं सह पाए और उनकी तबियत खराब हो गई। स्कूल में आधा दर्जन से ज्यादा छात्र गर्मी के चलते बेहोश हो गए। इलाज के लिए आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शेखपुरा सदर अस्पताल के डॉ. रजनीकांत कुमार ने बताया कि बढ़ते तापमान के कारण छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यहां भर्ती छात्रों की हालत अब स्थिर है। स्कूल के प्रिंसिपल सुरेश प्रसाद ने बताया कि प्रार्थना सभा चल रही थी, तब 6-7 छात्र अत्यधिक गर्मी के कारण बेहोश हो गए। हमने प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि छात्रों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को फोन कर सूचना दी गई है।

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि बीते दिनों पहले सारण में गर्मी के चलते 20 से अधिक छात्राएं बीमार हो गई। वहीं, गोपालगंज में  3 छात्राएं बेहोश हो गई। इस तरह के मामले बिहार के कई हिस्सों से आ रहे हैं। 

छात्रों को गर्मी से बचने के लिए डॉक्टरों की सलाह

डॉ. सत्येंद्र ने बताया कि छात्रों को हमेशा हाइड्रेटेड रहना चाहिए। उन्हें जितना हो सके उतना पानी पीना चाहिए। बेवजह गर्मी में बाहर न निकले। सभी छात्रों को पानी की बोतल साथ रखनी चाहिए।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। तापमाना का पारा लगातार 40 प्लस बना हुआ है। अगर बात करे आने वाले दिनों की तो बुधवार को अधिकतर तापमान 43 डिग्री, गुरुवार को 42 डिग्री, शुक्रवार को 41 डिग्री तापमान बने रहने की संभावना है।

टॅग्स :हीटवेवबिहारगोपालगंजSchool Educationदिल्लीजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos