लाइव न्यूज़ :

भारत ने विभिन्न देशों को कोरोना वायरस टीके की 229 लाख खुराक भेजी है : विदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: February 12, 2021 22:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 फरवरी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने कोरोना वायरस के टीके की 229 लाख खुराक विभिन्न देशों को भेजी हैं। इनमें से 64 लाख खुराक अनुदान के तौर पर दी गयी और 165 लाख की आपूर्ति वाणिज्यिक आधार पर की गयी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि वैश्विक टीका आपूर्ति पहल को भारत आगे बढ़ाना जारी रखेगा और चरणबद्ध तरीके से इसमें कई देशों को शामिल किया जाएगा।

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अब तक हमने दुनिया को कुल 229.7 लाख खुराक की आपूर्ति की है। इनमें से 64.7 लाख खुराक अनुदान सहायता के तौर पर भेजी गयी है जबकि 165 लाख खुराक की आपूर्ति वाणिज्यिक आधार पर की गयी है।’’

श्रीवास्तव ने कहा कि भेंट के तौर पर कोरोना वायरस टीके की खुराकें बांग्लादेश (20 लाख), म्यांमा (17 लाख), नेपाल (10 लाख), भूटान (1.5 लाख), मालदीव (एक लाख), मॉरीशस (एक लाख), सेशेल्स (50,000), श्रीलंका (पांच लाख), बहरीन (एक लाख), ओमान (एक लाख), अफगानिस्तान (पांच लाख), बारबडोस (एक लाख) और डोमिनिका (70,000) को भेजी गयी हैं।

उन्होंने कहा कि वाणिज्यिक आधार पर ब्राजील (20 लाख), मोरक्को (60 लाख), बांग्लादेश (50 लाख), म्यांमा (20 लाख), इजिप्ट (50,000), अल्जीरिया (50,000), दक्षिण अफ्रीका (10 लाख), कुवैत (दो लाख), यूएई (दो लाख) को टीके की आपूर्ति की गयी है।

उन्होंने कहा कि आगामी हफ्तों में अफ्रीका, लातिन अमेरिका, केरीकॉम, प्रशांत क्षेत्र समेत अन्य देशों को टीके की आपूर्ति की जाएगी। ‘केरीकॉम’ में 20 कैरेबियाई देश हैं जहां करीब 1.6 करोड़ की आबादी है।

क्या कनाडा को भी टीके की खुराक भेजी जाएगी, इस पर उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?