लाइव न्यूज़ :

इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए और करना होगा इंतजार, डीजीसीए ने इस दिन तक कैंसिल की सभी उड़ानें

By सुमित राय | Updated: July 3, 2020 23:50 IST

कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए डीजीसीए ने इंटरनेशनल फ्लाइटों को 31 जुलाई तक कैंसिल कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देडीजीसीए ने कहा है कि इंटरनेशनल फ्लाइटें 31 जुलाई तक रद्द कर दी गई है।कोरोना संक्रमण के कारण भारत में इंटरनेशनल फ्लाइटों पर 23 मार्च से रोक लगी है।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच एविएशन रेग्युलेटर डीजीसीए ने इंटरनेशनल फ्लाइटों को 31 जुलाई तक कैंसिल कर दिया है। इससे पहले डीजीसीए ने 26 जून को सर्कुलर जारी कर कहा था कि 15 जुलाई तक इंटरनेशनल उड़ानों पर रोक रहेगी।

डीजीसीए ने कहा है कि इंटरनेशनल फ्लाइटें 31 जुलाई तक रद्द कर दी गई है, हालांकि कुछ सेलेक्टेड रूट पर उड़ानों की अनुमति दी जा सकती है, लेकिन यह केस-टू-केस डिसाइड किया जाएगा। इसके अलावा वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने का काम जारी रहेगा।

23 मार्च से इंटरनेशनल फ्लाइटों पर है रोक

कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण भारत में इंटरनेशनल फ्लाइटों पर 23 मार्च से रोक लगी है। वहीं 25 मार्च से घरेलू उड़ानों पर भी रोक लगी थी, जो 25 मई से शुरू हो चुकी है।

इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए दूसरे देश की चाहिए अनुमति

इससे पहले केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि इंटरनेशनल फ्लाइटों को फिर से शुरू करने के लिए भारत दूसरे देशों पर निर्भर है। इसके लिए सभी पहलूओं पर विचार किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को शुरू करना दूसरे देशों पर भी निर्भर करता है, ताकि दूसरे देश फ्लाइट्स को रिसीव करने के लिए खुले हों।

वंदे भारत मिशन के तहत अब तक 5.03 लाख भारतीय वतन लौटे

सात मई से शुरू हुए 'वंदे भारत' अभियान के तहत 5.03 लाख से अधिक भारतीय वतन लौटे हैं। इस अभियान के तहत 137 देशों में फंसे हुए भारतीय नागरिकों को लाया गया। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि शुरू में सिर्फ दो लाख फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने का लक्ष्य था लेकिन इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।

देश में 6.25 लाख से ज्यादा लोग हो चुके हैं संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में 625544 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 18213 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत कोविड-19 से अब तक 379891 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है और देश में 227439 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :फ्लाइटकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष