लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना लहर बेकाबू, पिछले 24 घंटे में 1.31 लाख नए केस, 780 मरीजों की गई जान

By विनीत कुमार | Updated: April 9, 2021 11:07 IST

भारत में कोरोना के रिकॉर्ड संख्या में नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में एक लाख 31 हजार से अधिक लोगों के संक्रमित होने की रिपोर्ट आई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटे में एक लाख 31 हजार 968 नए केस, एक्टिव केस 9 लाख 79 हजार के पारभारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 1 लाख 67 हजार के पार हुईबसे अधिक महाराष्ट्र में 56,286 नए मामले सामने आए, राज्य में एक दिन में 376 लोगों की मौत

भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 1 लाख 31 हजार से अधिक नए केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये जानकारी दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश भर से 24 घंटे में एक लाख 31 हजार 968 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आई है। कोरोना महामारी शुरू होने के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में एक दिन में नए मामले सामने आए हैं।

वहीं, इसी अवधि में 780 लोगों की मौत भी हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 1 लाख 67 हजार 642 हो गई है। नए आंकड़ों के मुताबिक कोरोना महामारी शुरू होने के बाद भारत में अब तक 1 करोड़ 30 लाख 60 हजार 542 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।

इसमें एक करोड़ 19 लाख 13 हजार 292 लोग ठीक भी हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 61 हजार 899 लोग अस्पतालों से डिस्टार्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 9 लाख 79 हजार 608 हो गई है। वहीं, अब तक 9 करोड़ 43 लाख 34 हजार 262 लोगों को कोरोना की वैक्सीन देश भर में दी गई है। 

कोरोना: पांच दिनों में चौथी बार एक लाख से ज्यादा नए मामले

भारत में पिछले पांच दिनों में ये चौथी बार है जब कोरोना संक्रमण के एक दिन में एक लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। सबसे अधिक महाराष्ट्र में 56,286 नए मामले सामने आए। साथ ही राज्य में 376 लोगों की और मौत भी हो गई। राज्य में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या  57,028 हो गई है।

इसके अलावा कर्नाटक में संक्रमण के 6,570, तमिलनाडु में 4,276, गुजरात में 4,021, पंजाब में 3,119 और हरियाणा में 2,872 नए मामले सामने आए हैं।  उत्तर प्रदेश मे भी कोरोना के 8000 से अधिक मामले गुरुवार को सामने आए।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos