लाइव न्यूज़ :

भारत कोलंबिया ने टीकों, दवाओं के विकास में सह-उत्पादन पर बातचीत की

By भाषा | Updated: October 3, 2021 22:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर कोलंबिया की विदेश मंत्री मार्ता लूसिया रामिरेज ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और आईसीएमआर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वार्ता की तथा टीकों और दवाओं के विकास में सह-उत्पादन और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की संभावना पर बातचीत की ।

विदेश मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। रामिरेज कोलंबिया की उप राष्ट्रपति भी हैं। वह तीन दिन की भारत यात्रा पर थीं।

उन्होंने शनिवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ विस्तृत बातचीत की, जिस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तार देने पर पर विचार-विमर्श किया। मंत्रालय ने बताया कि उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को रामिरेज से मुलाकात की और कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

मंत्रालय ने एक बयान में बताया, “रामिरेज ने टीकों और दवा उत्पादों के विकास में जैव प्रौद्योगिकी, सह-उत्पादन और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण में सहयोग को लेकर विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईएमसीएमआर) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी चर्चा की।”

बाद में जैव प्रौद्योगिकी और चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग के लिए दो आशय पत्रों पर जैव प्रौद्योगिकी विभाग और आईसीएमआर ने अपने कोलंबियाई समकक्षों के साथ हस्ताक्षर किए।

रामिरेज के आगमन से पहले कोलंबिया के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा मंत्री लुइज फर्नांडो रुइज के नेतृत्व में एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने 27-30 सितंबर तक पुणे, हैदराबाद और बेंगलुरु का दौरा किया।

मंत्रालय के मुताबिक, उन्होंने इसरो के केंद्रों का भी दौरा किया और न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) और मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र (एचएसएफसी) के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

मंत्रालय ने कहा, “रामिरेज की भारत यात्रा से पहले विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी की चार से छह सितंबर तक कोलंबिया की यात्रा हुई थी। यह यात्रा भारत-कोलंबिया द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और विविधीकरण की दिशा में और योगदान देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित