लाइव न्यूज़ :

India-China face-off: तवांग क्षेत्र में भारत-चीन की सेना आमने-सामने, बातचीत के बाद मामला सुलझा

By रुस्तम राणा | Updated: October 8, 2021 12:32 IST

अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र में एक बार फिर से भारतीय जवान और चीनी सैनिकों का टकराव हुआ। हालांकि बातचीत के माध्यम से मामले को सुलझा लिया गया। दोनों देशों के बीच कोर कमांडर लेवल की वार्ता से ठीक पहले दोनों पक्ष की सेनाएं फिर से आमने-सामने आई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबातचीत के बाद मामले को सुलझा लिया गया, नहीं हुआ कोई नुकसानपीएलए के गश्ती दल में करीब 200 सैनिक थे शामिल

अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र में एलएसी पर भारतीय सेना के जवान और पिपुल्स लिबरेशन आर्मी (चीनी आर्मी) के जवानों आमने-सामने आ गए। पिछले हफ्ते यह घटना तब घटी जब सीमा पर दोनों पक्षों की सैनिक गश्त लगा रहे थे। हालांकि कायम प्रोटोकॉल के मुताबिक दोनों पक्षों के स्थानीय कमांडरों के बीच बातचीत के बाद मामले को सुलझा लिया गया जिसमें किसी तरह की दुर्घटना या हानि नहीं हुई है। पीएलए के गश्ती दल में करीब 200 सैनिक शामिल थे। 

उधर, दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को सुलझाने के लिए हाई ऑफिसर रैंक लेवल की वार्ता होने वाली है। आने वाले कुछ ही दिनों में दोनों देशों के बीच कोर कमांडर लेवल की वार्ता होगी। बता दें कि सरहद पर तनाव को कम करने और सीमा विवाद को सुलझाने के लिए अब दोनों देशों के बीच 12वें दौर की वार्ता हो चुकी है। लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। 

ताजा गतिरोध के बारे में सूत्रों ने कहा कि दोनों देशों की सेनाएं अपनी-अपनी तय जगह पर पर गश्त की गतिविधियां करती हैं और जब भी सैनिकों के बीच बहस होती है तो ऐसी सूरत में स्थापित प्रोटोकॉल के मुताबिक मामले को सुलझाया जाता है। 

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब चीनी और भारतीय सैनिक सामने न आये हों। इससे पहले भी दोनों देशों के बीच वास्तविक रेखा को लेकर काफी तनाव की स्थिति रही है। साल 2016 में सीमा विवाद को लेकर ठीक ऐसा ही गतिरोध दोनों देशों के सैनिकों के बीच देखने को मिला था। 

टॅग्स :Line of Actual Controlभारतचीनअरुणाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह