लाइव न्यूज़ :

भारत और चीन के सैनिकों के बीच सिक्किम में बॉर्डर पर झड़प, चीन के 20 सैनिक घायल, घुसपैठ की कर रहे थे कोशिश

By विनीत कुमार | Updated: January 25, 2021 11:36 IST

चीन ने एक बार फिर भारत के साथ उलझने की कोशिश की है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार चीनी सैनिकों ने सिक्किम में बॉर्डर पर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की थी। इसके बाद भारतीय सैनिकों से उनकी झड़प हुई।

Open in App
ठळक मुद्देसिक्किम के नाकू ला क्षेत्र में बॉर्डर की यथास्थिति को बदलने का चीनी सैनिक कर रहे थे प्रयासचीनी सैनिकों की घुसपैठ की कोशिश के बाद भारतीय सैनिको ने दिया जवाब, सभी को खदेड़ासूत्रों के अनुसार, पिछले हफ्ते हुई थी ये झड़प, 20 चीनी सैनिकों के घायल होने की खबर

पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर जारी कई महीनों से तनाव के बीच अब सिक्किम में भारत-चीन बॉर्डर पर भी झड़प की खबरें सामने आई हैं। सूत्रों के अनुसार भारत और चीन के सैनिकों के बीच ये झड़प पिछले हफ्ते हुई थी और अब हालात स्थिर हैं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार शीर्ष सूत्रों ने बताया है कि चीनी सैनिकों ने पिछले हफ्ते भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश की थी। इसके बाद नॉर्थ सिक्किम में नाकू ला में भारतीय सैनिकों ने इसका विरोध किया और ये झड़प हुई। इसमें 20 चीनी सैनिकों के भी घायल होने की खबर है।

वहीं, 4 भारतीय सैनिकों को भी चोटें आई हैं। हालांकि, भारतीय सैनिक चीनी सेना को पीछे धकेलने में कामयाब रहे। सूत्रों के अनुसार फिलहाल सीमा पर हालात स्थिर और नियंत्रण में है।

5 हजार मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर नाकू ला

नाकू ला सेक्टर समुद्रतल से करीब 5000 मीटर से भी ज्यादा ऊंचाई पर स्थित है। इससे पहले पिछले साल पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के बीच खूनी झड़प हुई थी।

वहीं, 2017 में भी डोकलाम पर दोनों देशों के बीच कई महीनों तक तनाव बरकरार रहा था। डोकलाम और फिर पूर्वी लद्दाख में तनाव ऐसा बढ़ा था कि युद्ध तक की आशंका जताई जाने लगी थी।

लद्दाख गतिरोध पर कल हुई थी 15 घंटे से ज्यादा बातचीत

गौरतलब है कि भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प की ये खबरे तब सामने आई हैं जब रविवार को ही दोनों देशों की सेनाओं के बीच पूर्वी लद्दाख में गतिरोध वाले बिंदुओं से सैनिकों को हटाने पर नौवें दौर की मीटिंग हुई।

ये मीटिंग करीब 16 घंटे तक चली और रात 2.30 बजे खत्म हुई। कोर कमांडर स्तर की वार्ता रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे शुरू हुई थी। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की तरफ मोल्डो में यह बैठक हुई।

सूत्रों के अनुसार भारत ने इस बैठक में जोर दिया कि क्षेत्र में गतिरोध वाले स्थानों से सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया को आगे ले जाने और तनाव कम करने की जिम्मेदारी चीन पर है। 

पूर्वी लद्दाख में विभिन्न पवर्तीय क्षेत्रों में करीब 50,000 भारतीय जवान तैनात हैं। चीन ने भी इतनी ही संख्या में अपने सैनिकों को तैनात किया हुआ है।

टॅग्स :चीनभारतसिक्किमलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह