लाइव न्यूज़ :

भारत 26 जनवरी तक सबसे ज्यादा टीकाकरण करने वाला पांचवां देश बन गया : सरकार

By भाषा | Updated: January 28, 2021 19:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी भारत 26 जनवरी तक 20.3 लाख लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक देकर सबसे ज्यादा टीकाकरण करने वाला पांचवां देश बन गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि बृहस्पतिवार दोपहर तक 25 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को टीके दिए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि भारत ने छह दिनों में ही दस लाख लोगों का टीकाकरण कर लिया जबकि अमेरिका ने 10 दिनों, स्पेन ने 12 दिनों, इजराइल ने 14 दिनों, ब्रिटेन ने 18 दिनों, इटली ने 19 दिनों, जर्मनी ने 20 दिनों और यूएई ने 27 दिनों में इतने लोगों का टीकाकरण किया।

भूषण ने कहा, ‘‘26 जनवरी तक के विश्व के आंकड़ों के मुताबिक, 16 जनवरी को राष्ट्रव्यापी टीकाकरण की शुरुआत के बाद 20.3 लाख लोगों को टीका देकर कर भारत सबसे ज्यादा टीकाकरण करने वाला पांचवां देश बन गया है। सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि कई देशों में 50 दिनों में इतना टीकाकरण हुआ जबकि भारत में 26 जनवरी तक महज 11 दिनों के बाद इसमें रफ्तार आ गयी।’’

उन्होंने बताया कि 26 जनवरी तक अमेरिका ने टीके की 2.35 करोड़ खुराकें, ब्रिटेन ने 76.4 लाख खुराकें, यूएई ने 27.6 लाख खुराकें, जर्मनी ने 19.9 लाख खुराकें, इटली ने 15.8 लाख खुराकें, स्पेन ने 13.6 लाख खुराकें और फ्रांस ने 11.4 लाख खुराकें लोगों को दी है।

भूषण ने कहा कि टीकाकरण की शुरुआत के बाद से 28 जनवरी को दोपहर दो बजे तक 25,07,556 लोगों को टीके दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि लक्षद्वीप (83.4 प्रतिशत), ओडिशा (50.7 प्रतिशत), हरियाणा (50 प्रतशित), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (48.3 प्रतिशत), राजस्थान (46.8 प्रतिशत), त्रिपुरा (45.6 प्रतिशत), मिजोरम (40.5 प्रतिशत), तेलंगाना (40.3 प्रतिशत), आंध्र प्रदेश (38.1 प्रतिशत), कर्नाटक (35.6 प्रतिशत) और मध्य प्रदेश (35.5 प्रतिशत) टीकाकरण के मामले में बेहतर प्रदर्शन करने वालों राज्यों में हैं, जहां 35 प्रतिशत से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हुआ है।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में (15.7 प्रतिशत), दिल्ली (15.7 प्रतिशत), झारखंड (14.7 प्रतिशत), उत्तराखंड (17.1 प्रतिशत), छत्तीसगढ़ (20.6 प्रतिशत) और महाराष्ट्र (20.7 प्रतिशत) में 21 प्रतिशत से कम टीकाकरण हुआ है और वहां सुधार की जरूरत है।

भूषण ने कहा कि भारत में कोविड-19 की कुल संक्रमण दर 5.51 प्रतिशत है और इसमें लगातार गिरावट आ रही है।

उन्होंने कहा कि दो राज्यों केरल और महाराष्ट्र में देश के कोविड-19 के कुल 67 प्रतिशत उपचाराधीन मरीज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?