लाइव न्यूज़ :

भारत और वियतनाम ने रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई

By भाषा | Updated: July 1, 2021 22:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई भारत और वियतनाम ने बृहस्पतिवार को अपनी सेनाओं के बीच संबंध प्रगाढ़ करने का संकल्प लिया और रक्षा उद्योग तथा तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग को गति देने पर सहमति जताई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके वियतनामी समकक्ष सीनियर लेफ्टिनेंट जनरल फान वान जिआंग के बीच डिजिटल माध्यम से आयोजित वार्ता के दौरान भारत-वियतनाम समग्र रणनीतिक साझेदारी के तहत सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर बातचीत हुई।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दोनों मंत्रियों ने वर्तमान पहल पर प्रगति की समीक्षा की और दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग को और बढ़ाने पर प्रतिबद्धता जताई।

मंत्रालय ने कहा, “मंत्रियों ने रक्षा उद्योग तथा तकनीकी क्षेत्र में परस्पर सहयोग को बढ़ाने के लिए कदम उठाने पर सहमति जताई और द्विपक्षीय सहयोग में अधिक तालमेल बैठाने पर जोर दिया।” मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्ष ‘जॉइंट विजन स्टेटमेंट 2021-25’ के लक्ष्यों को यथाशीघ्र हासिल करने के लिए काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारत अधिक खबरें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन