लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवसः बिहार के सीएम की सुरक्षा में चूक, पोस्टर लिए 'नीतीश कुमार' ने उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की, पुलिस ने धर दबोचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2023 15:03 IST

स्वतंत्रता दिवसः मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने तुरंत उस पर काबू पाया और वे उसे कार्यक्रम स्थल से बाहर ले गए। जिला प्रशासन ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबोधन के दौरान सुरक्षा में चूक का मामला प्रकाश में आया है।पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि इस व्यक्ति की पहचान नीतीश कुमार (26) के रूप में की गई है। बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी) के कर्मी थे और कुछ साल पहले कथित तौर पर ड्यूटी पर उनकी मौत हो गई थी।

पटनाः स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को यहां ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबोधन के दौरान सुरक्षा में चूक का मामला प्रकाश में आया है।

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश के संबोधन के दौरान पोस्टर लिए एक व्यक्ति ने उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने तुरंत उस पर काबू पाया और वे उसे कार्यक्रम स्थल से बाहर ले गए। जिला प्रशासन ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिये हैं।

पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि इस व्यक्ति की पहचान नीतीश कुमार (26) के रूप में की गई है। प्रारंभिक जांच से पता चला कि उसके पिता बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी) के कर्मी थे और कुछ साल पहले कथित तौर पर ड्यूटी पर उनकी मौत हो गई थी।

व्यक्ति का दावा है कि वह अपने पिता के निधन के बाद अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी पाने का पात्र है और इसी वजह से मुख्यमंत्री से मिलना चाहता है। सिंह ने कहा, ''हमने जांच के आदेश दे दिए हैं और मामले की जांच जारी है।''

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए