लाइव न्यूज़ :

यहां 15 अगस्त से पखवाड़े भर पहले ही मना लिया गया स्वतंत्रता दिवस, जानिए क्या है वजह

By भाषा | Updated: July 31, 2019 20:06 IST

इंदौर से लगभग 250 किलोमीटर दूर मंदसौर में शिवना नदी के किनारे के इस प्राचीन मंदिर में स्वतंत्रता दिवस हिन्दू पंचांग के आधार पर मनाया जाता है। यह अनूठी परंपरा तीन दशक से भी ज्यादा समय से चली आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश भर में 73वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को जोर-शोर से मनाने की तैयारियां जारी हैं। मध्य प्रदेश के मन्दसौर शहर के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मन्दिर में आजादी का सालाना पर्व बुधवार को ही मना लिया गया।

देश भर में 73वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को जोर-शोर से मनाने की तैयारियां जारी हैं। लेकिन आपको जानकर हैरत हो सकती है कि मध्य प्रदेश के मन्दसौर शहर के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मन्दिर में आजादी का सालाना पर्व बुधवार को ही मना लिया गया।दरअसल, इंदौर से लगभग 250 किलोमीटर दूर मंदसौर में शिवना नदी के किनारे के इस प्राचीन मंदिर में स्वतंत्रता दिवस हिन्दू पंचांग के आधार पर मनाया जाता है। यह अनूठी परंपरा तीन दशक से भी ज्यादा समय से चली आ रही है।पशुपतिनाथ मन्दिर के पुरोहितों और यजमानों की संस्था "ज्योतिष एवं कर्मकांड परिषद" के अध्यक्ष उमेश जोशी ने बताया कि 15 अगस्त 1947 को जब देश अंग्रेजी राज से आजाद हुआ, तब हिंदू पंचांग के मुताबिक श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी थी। लिहाजा भगवान शिव के मन्दिर में हर साल इसी तिथि के अनुसार विशेष पूजा-पाठ कर स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।उन्होंने बताया, "इस बार यह तिथि (श्रावण कृष्ण चतुर्दशी) आज (बुधवार) पड़ी। लिहाजा हमने अपनी परंपरा के अनुसार पशुपतिनाथ मन्दिर में स्वतंत्रता दिवस मनाया।"जोशी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर भगवान शिव का विशेष श्रृंगार कर पूजा की गयी। इस दौरान दूर्वा (पूजन में प्रयोग होने वाली खास तरह की घास) के जल से अष्टमुखी शिवलिंग का अभिषेक किया गया और देशभक्ति के नारे लगाते हुए सबकी खुशहाली की प्रार्थना की गयी।उन्होंने बताया कि मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में श्रावण कृष्ण चतुर्दशी को स्वतंत्रता दिवस मनाने की परंपरा वर्ष 1985 से जारी है। 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब