लाइव न्यूज़ :

Independence Day: 1387 कैदियों की सजा में 15 से 25 दिनों के बीच छूट की घोषणा, पांच दोषियों को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ पर शेष जेल अवधि में छूट देने की सिफारिश, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2023 18:28 IST

Independence Day: अधिकारिक बयान में कहा गया कि कुल 1,387 पात्र कैदियों को जेल अवधि के दौरान उनके समग्र आचरण पर 15 से 25 दिनों के बीच छूट दी गई, साथ ही पांच दोषियों को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अवसर पर शेष जेल अवधि में छूट देने की सिफारिश की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय बेनीवाल ने यहां कारागार मुख्यालय में तिरंगा फहराया। कैदियों के लिए विभिन्न सुधारात्मक गतिविधियां डिजाइन की गई हैं।आतिथ्य क्षेत्र में उनकी औपचारिक नियुक्ति शीघ्र ही होगी।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में 77वें स्वतंत्रता दिवस पर, महानिदेशक (कारागार) संजय बेनीवाल ने 1,300 से अधिक दोषियों की सजा में छूट की घोषणा की और कहा कि विभाग कैदियों की कड़ी सुरक्षा के लिए 1,200 सीसीटीवी कैमरे लगा रहा है।

एक अधिकारिक बयान में कहा गया कि कुल 1,387 पात्र कैदियों को जेल अवधि के दौरान उनके समग्र आचरण पर 15 से 25 दिनों के बीच छूट दी गई, साथ ही पांच दोषियों को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अवसर पर शेष जेल अवधि में छूट देने की सिफारिश की गई है।

बेनीवाल ने यहां कारागार मुख्यालय में तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि कैदियों के लिए विभिन्न सुधारात्मक गतिविधियां डिजाइन की गई हैं और 720 कैदियों के लिए ऐसा एक कार्यक्रम पूरा होने के कगार पर है और आतिथ्य क्षेत्र में उनकी औपचारिक नियुक्ति शीघ्र ही होगी।

बयान में महानिदेशक (जेल) के हवाले से कहा गया कि इसके अलावा, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के कौशल विकास कार्यक्रम के दूसरे चरण में, 5,000 कैदी पर्यटन क्षेत्र जैसे प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा, “जेल विभाग कैदियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त 1,200 सीसीटीवी भी लगा रहा है और अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीमों (क्यूआरटी) का गठन पहले ही हो चुका है।”

टॅग्स :दिल्ली सरकारस्वतंत्रता दिवसहर घर तिरंगातिहाड़ जेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

कारोबारDelhi Budget 2026: दिल्ली सरकार का 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट पेश, एमसीडी को 11,666 करोड़, शहरी विकास विभाग को 7,887 करोड़ और दिव्यांगजन को 5,921 करोड़ रुपये, देखिए

कारोबाररेखा गुप्ता सरकारः 38,552 करोड़ रुपये लंबित भुगतान?, अप्रैल 2026 से बढ़ सकते हैं बिजली दाम, DERC की बकाया वसूली की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?