लाइव न्यूज़ :

Independence Day 2024: 1000000 नहीं, 2025 विधानसभा चुनावों से पहले 1200000 सरकारी नौकरी देंगे, बिहार सीएम नीतीश कुमार ने किया ऐलान, विपक्षी नेताओं पर निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: August 15, 2024 13:31 IST

Independence Day 2024: योजना के तहत करीब 5.16 लाख लोगों को पहले ही सरकारी नौकरी दी जा चुकी है और दो लाख और सरकारी नौकरियां देने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में काम कर रही है।रोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य भी पार कर लिया है।मैंने लगातार बिहार के लिए विशेष श्रेणी का दर्जा या विशेष पैकेज की बात की है।

Independence Day 2024: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने अब अगले साल तक युवाओं को 12 लाख सरकारी नौकरियां देने का नया लक्ष्य निर्धारित किया है। कुमार ने यहां गांधी मैदान में तिरंगा फहराया और अपने संबोधन में कहा,‘‘बिहार उच्च वृद्धि दर और विकास के साथ आगे बढ़ रहा है। यह आने वाले वर्षों में समावेशी विकास के साथ आगे बढ़ेगा। पहले हमने अपने युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था... लेकिन अब हमारी सरकार ने 2025 के विधानसभा चुनावों से पहले युवाओं को 12 लाख सरकारी नौकरियां देने का नया लक्ष्य तय किया है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में काम कर रही है।

़उन्होंने कहा, ‘‘ ‘सात निश्चय पार्ट-2’ योजना के तहत राज्य सरकार ने 10 लाख नौकरियां देने और 10 लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य रखा । इस योजना की शुरुआत 2020 में की गई थी...इस योजना के तहत करीब 5.16 लाख लोगों को पहले ही सरकारी नौकरी दी जा चुकी है और दो लाख और सरकारी नौकरियां देने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 10 लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य भी पार कर लिया है। उन्होंने कहा कि अगले साल तक 10 लाख और रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने (बिना किसी का नाम लिए) विपक्षी नेताओं पर उनके साथ सत्ता साझा करते हुए रोजगार उपलब्ध कराने का श्रेय लेने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘आजकल कुछ लोग बयान देते हैं कि पहले कोई भर्ती नहीं होती थी और उन्होंने भर्ती शुरू की। लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि 10 लाख नौकरियां देने की पहल मेरी थी और हम इस पर काम कर रहे हैं।’’ केंद्र द्वारा हाल ही में बिहार के लिए घोषित विशेष पैकेज पर कुमार ने कहा, ‘‘मैंने लगातार बिहार के लिए विशेष श्रेणी का दर्जा या विशेष पैकेज की बात की है।

अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सड़क निर्माण, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन आदि क्षेत्रों में कई विकासात्मक और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए बिहार के लिए एक विशेष पैकेज की घोषणा की है। बिहार के लिए घोषित इस विशेष पैकेज के लिए हम मोदी जी के आभारी हैं।’’ राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पर कुमार ने कहा कि उनकी सरकार विकास के मार्ग को प्राथमिकता देगी तथा यह भी सुनिश्चित करेगी कि राज्य के प्रत्येक हिस्से में कानून का शासन कायम रहे।

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसनीतीश कुमारबिहारनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos