लाइव न्यूज़ :

Independence Day 2023: पीएम-किसान लाभार्थियों सहित 1800 विशेष अतिथि को न्योता, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे शामिल, जानें शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2023 11:09 IST

Independence Day 2023: भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर ‘वाइब्रेंट विलेजेज’ के सरपंचों, शिक्षकों, नर्सों, किसानों, मछुआरों, सेंट्रल विस्टा परियोजना के निर्माण में शामिल मजदूरों और खादी क्षेत्र के श्रमिकों सहित अन्य को आमंत्रित किया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देस्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए उनके जीवनसाथी के साथ आमंत्रित किया गया है। देशभर में खेती योग्य भूमि वाले सभी पात्र किसान परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।बैंक खातों में सालाना 6,000 रुपये की राशि 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे अंतरित की जाती है।

Independence Day 2023: केंद्र सरकार ने लाल किले पर 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए पीएम-किसान लाभार्थियों सहित देशभर के लगभग 1,800 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ध्वजारोहण करेंगे।

इस वर्ष भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर ‘वाइब्रेंट विलेजेज’ के सरपंचों, शिक्षकों, नर्सों, किसानों, मछुआरों, सेंट्रल विस्टा परियोजना के निर्माण में शामिल मजदूरों और खादी क्षेत्र के श्रमिकों सहित अन्य को आमंत्रित किया गया है।

केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘इस साल 15 अगस्त को लाल किले पर भारत के प्रधानमंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण में देशभर से लगभग 1,800 विशेष अतिथि शामिल होंगे।’’ सीमा सड़क संगठन के कर्मियों और अमृत सरोवर परियोजनाओं और हर घर जल योजना परियोजनाओं में मदद करने वाले और काम करने वालों को इस साल नयी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए उनके जीवनसाथी के साथ आमंत्रित किया गया है।

पीएम-किसान योजना का उद्देश्य देशभर में खेती योग्य भूमि वाले सभी पात्र किसान परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में सालाना 6,000 रुपये की राशि 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे अंतरित की जाती है।

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसहर घर तिरंगानरेंद्र मोदीदिल्लीFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'