लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस 2023: दिल्ली की सीमा में नहीं होगी ट्रकों और वाणिज्यिक वाहनों की एंट्री, ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 12, 2023 15:39 IST

वाहन चालकों को मार्गदर्शन देने के लिए विभिन्न सड़कों पर यातायात पुलिस की टीमें तैनात की जाएंगी। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एक हेल्पलाइन नंबर (9971009001) भी जारी किया है। गाजियाबाद से दिल्ली में प्रवेश करने वाले सभी वाणिज्यिक वाहनों पर समान यातायात प्रवर्तन लागू किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देस्वतंत्रता दिवस को लेकर यातायात संबंधित परिवर्तन किए गएट्रकों के लिए दिल्ली की सीमाएं सील की जाएंगीनोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एक हेल्पलाइन नंबर (9971009001) भी जारी किया है

नोएडा/गाजियाबाद: स्वतंत्रता दिवस जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे पुलिस और सुरक्षा एंजेंसियां राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने में जुट गई हैं। इसी को मद्देनजर रखते हुए 12 अगस्त की शाम से 15 अगस्त की शाम तक नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली की ओर वाणिज्यिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 

नोएडा में, इन वाहनों को कालिंदी कुंज यू-टर्न लेने के लिए निर्देशित किया जाएगा। डीएनडी फ्लाईवे और चिल्ला जाने वाले वाणिज्यिक वाहनों को नोएडा एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) लेने के लिए कहा जाएगा। 

नोएडा के ट्रैफिक इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने कहा कि ट्रैफिक डायवर्जन एक वार्षिक प्रक्रिया है। उन्होंने बताय, “स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल के कारण शनिवार रात 10 बजे से रविवार दोपहर तक वाणिज्यिक वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। इसी तरह, सोमवार रात 10 बजे से मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरा होने तक यातायात प्रतिबंध लगाया जाएगा।” उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं में शामिल वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी जाएगी।

वाहन चालकों को मार्गदर्शन देने के लिए विभिन्न सड़कों पर यातायात पुलिस की टीमें तैनात की जाएंगी। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एक हेल्पलाइन नंबर (9971009001) भी जारी किया है। गाजियाबाद से दिल्ली में प्रवेश करने वाले सभी वाणिज्यिक वाहनों पर समान यातायात प्रवर्तन लागू किया जाएगा। एनएच-9 से यूपी गेट, डाबर तिराहा से महाराजपुर, मोहन नगर से सीमापुरी, भोपुरा बॉर्डर, लोनी बॉर्डर और खजूरी पुस्ता रोड से प्रवेश करने वाले वाहनों पर शनिवार रात 8 बजे से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार गाजियाबाद के अतिरिक्त डीसीपी (यातायात) रामानंद कुशवाह ने बताया कि पुलिस ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर वाणिज्यिक वाहनों को प्रतिबंधित करने के लिए एक विशेष योजना बनाई है। इसके अनुसार एक प्रवर्तन दल इन वाहनों को डीएमई पर एबीईएस कॉलेज में रोकेगा। ट्रैफिक पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि डायवर्जन सुचारू रूप से हो।

ट्रैफिक पुलिस ने उन यात्रियों के लिए ट्रैफिक निरीक्षकों के संपर्क नंबर भी साझा किए हैं, जिन्हें डायवर्जन मार्गों में मदद की आवश्यकता होगी। एनएच-9 पर डायवर्जन के लिए 7398000808, यूपी गेट के लिए 7007849097, मोहन नगर के लिए 8929153293 और लोनी पर डायवर्जन के लिए 9219005151 पर उनसे संपर्क किया जा सकता है।  ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर - 9643322904 और 0120-2986100 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसदिल्लीनॉएडागाजियाबादNoida Policeदिल्ली पुलिसTraffic Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया